{"_id":"6c74f6ec653b1d8b2f88dd69d579d2b5","slug":"mother-sentenced-to-life-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाजायज रिश्तों के लिए बेटे की हत्यारन बनी मां को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाजायज रिश्तों के लिए बेटे की हत्यारन बनी मां को उम्रकैद
मुजफ्फरनगर/ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2013 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अदालत ने नाजायज रिश्तों के जुनून में अपने दस साल के बेटे की चुनरी से गला घोंटकर हत्या करने वाली मां और उसके प्रेमी को उम्र कैद और 50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
परिवार के सात गवाह पक्षद्रोही होने पर भी तीन पुलिसकर्मियों की गवाही सजा का आधार बन गई।
कलेजे के टुकड़े के कत्ल की यह वारदात 28 मई 2010 की है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक फुगाना थाना क्षेत्र के काबड़ौत निवासी उम्मेद सिंह की पत्नी प्रभा के मोदीनगर के संदीप उर्फ मंदीप से नाजायज रिश्ते थे।
विज्ञापन
घटना वाले दिन दस साल के बेटे सोनू ने मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। असलियत सामने आने के डर से दोनों ने उसकी हत्या करने की ठान ली।
विज्ञापन
सोते समय प्रेमी ने हाथ-पैर पकडे़ तो मां ने अपनी चुनरी से गला घोंटकर सोनू को मौत के घाट उतार दिया। 30 मई को लौटे पिता उम्मेद सिंह ने पत्नी प्रभा और उसके प्रेमी संदीप उर्फ मंदीप के खिलाफ बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
यह दोनों तभी से जेल में बंद हैं। सनसनीखेज हत्याकांड की सुनवाई एडीजे कोर्ट नंबर 16 के न्यायाधीश जितेंद्र कुमार के न्यायालय में हुई। मौके से बरामद चुनरी, प्रभा और संदीप के बीच मोबाइल की कॉल डिटेल समेत 10 गवाह बनाए गए।
सहायक शासकीय अधिवक्ता फिरोज अली के मुताबिक सुनवाई के दौरान गवाह पिता उम्मेद सिंह, भाई, बुआ समेत सात परिजन पक्षद्रोही हो गए।
साक्ष्यों और तत्कालीन फुगाना एसओ और विवेचक अनिरुद्ध कुमार गौतम और दो पुलिसकर्मियों की गवाही के आधार पर अदालत ने इन दोनों को हत्या का दोषी मानते हुए आरोपी प्रभा और संदीप को उम्रकैद और 50 हजार के जुर्माने की सजा सुनाई है।