{"_id":"56dc930a4f1c1b51578b456c","slug":"violence-in-kanwad-yatra-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में कांवड़ियों पर पथराव, जीप-जेसीबी तोड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में कांवड़ियों पर पथराव, जीप-जेसीबी तोड़ीं
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
बवाल के बाद काजीपुरा में गश्त करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के काजीपुरा गांव में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर डीजे के साथ निकल रहे कांवड़ियों पर दूसरे समुदाय ने पथराव कर दिया। मकानों की छतों से ईंट-पत्थर फेंके गए। जब पुलिस पहुंची तो उस पर भी पथराव कर दिया गया। इस हमले में सिविल लाइंस इंस्पेक्टर की गाड़ी तोड़ दी गई।
एक जेसीबी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। करीब एक घंटा गांव में बवाल रहा। बाद में पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे डीएम और एसएसपी ने किसी तरह स्थिति को कंट्रोल किया। देर रात तक गांव में फोर्स तैनात थी। काजीपुरा और जवाहर नगर आसपास के गांव हैं। दोनों ही गांवों के लोग कांवड़ लेकर आए हैं।
महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक किया जाना है। शनिवार की शाम को कांवड़िये डीजे के साथ गांव में घूम रहे थे। डीजे पर शिव के भजन बज रहे थे। पहले यह सभी काजीपुरा में घूमे इसके बाद जवाहर नगर पहुंच गए। फिर वापस काजीपुरा में आ गए। जब कांवड़िये काजीपुरा में जवाहर नगर चौराहे पर पहुंचे तो यहां अचानक इनके ऊपर पथराव कर दिया गया।
विज्ञापन
मकान की छतों से पत्थर फेंके गए। इससे यहां भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में यहां दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। इसी बीच यहां पहुंची पुलिस पर भी भीड़ ने पथराव कर दिया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर की जीप के शीशे तोड़ दिए। एक जेसीबी के भी शीशे तोड़ दिए गए।
बवाल की सूचना पर कई थानों की फोर्स को यहां कॉल कर लिया गया। जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर और एसएसपी नितिन तिवारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को कंट्रोल किया। एसएसपी ने बताया कि अब गांव में पूरी तरह से शांति है। तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी है।