{"_id":"56e334364f1c1b96248b456d","slug":"rade-in-triveni-sugar-mill-4-77-crore-rupee-sugar-seaz","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिवेणी मिल पर छापा, 4.77 करोड़ की चीनी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिवेणी मिल पर छापा, 4.77 करोड़ की चीनी सीज
मुरादाबाद/ अमर उजाला
Updated Sat, 12 Mar 2016 03:47 AM IST
विज्ञापन
चीनी मिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने त्रिवेणी शुगर मिल रानीनागल पर छापा मारकर चीनी सीज कर दी है। गोदाम में इकतीस हजार बोरे भरे हुए थे। चीनी का सैंपल भी लिया गया है। अफसरों का कहना है कि पैकेजिंग एक्ट के प्रावधानों का ख्याल नहीं रखा गया है।
प्रशासन की टीम दोपहर में त्रिवेणी चीनी मिल को चेक करने पहुंची। मिल के सभी गोदामों को देखा गया। यहां अस्थायी स्टोर था। जब एक गोदाम को खुलवाया गया तो उसमें रखीं बोरियों पर पैकिंग डेट और लाट नंबर अंकित नहीं था। खाद्य अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि जब इस संबंध में मिल प्रशासन से पूछा गया तो कोई भी संतोष जनक जवाब नहीं दे सका।
इस पर चीनी सीज कर दी गई है। पंद्रह हजार 900 कुंतल चीनी थी। इसकी कीमत करीब चार करोड़ 77 लाख रुपये बताई जा रही है। अफसरों का कहना है कि हर फूड प्रोडक्ट पर निर्माण का समय और एक्सपायरी डेट अंकित होनी चाहिए मगर बोरियों पर नहीं दर्ज था।
विज्ञापन
यहां से चीनी के दो सैंपल भी लिए गए हैं जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से आने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रशासनिक टीम द्वारा की गई कार्रवाई से शुगर लॉबी में हड़कंप मचा है।