फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   memu will start to delhi and sharanpur from moradabad

मुरादाबाद के लिए दिल्ली और सहारनपुर के बीच सफर आसान

Tue, 15 Mar 2016 03:38 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो 
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो  Updated Tue, 15 Mar 2016 03:38 AM IST
विज्ञापन
memu will start to delhi and sharanpur from moradabad
मेमु ट्रेन
यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। मंडल को मेमू का तोहफा मिला है। मेमू ट्रेन मुरादाबाद से दिल्ली और मुरादाबाद से सहारनपुर तक चलेगी। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा 17 मार्च को मुरादाबाद स्टेशन से ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल में लंबे समय से यात्री डेमू ट्रेन चलाने की मांग उठा रहे थे। लेकिन मंडल के मुख्य रूट पर इलेक्ट्रिफिकेशन पूरा होने के बाद मांग डेमू से मेमू में बदल गई। जनवरी में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा अमरोहा में एक कार्यक्रम में आए थे। वहां उन्होंने जल्द मेमू (मल्टीपल इलेक्ट्रिक मोटर यूनिट) ट्रेन चलाए जाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


बजट में मेमू संबंधी घोषणा नहीं होने से लोगों को निराशा हुई, लेकिन बजट से इतर यात्रियों को मेमू की सौगात मिलने जा रही है। 17 मार्च को रेल राज्यमंत्री मुरादाबाद से मेमू का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ट्रेन के लिए मिल गए रैक

डीआरएम प्रमोद कुमार ने बताया कि मेमू ट्रेन का रैक मिल गया है। इन्हें पहले से चल रहीं पैसेंजर ट्रेनों के स्थान पर चलाया जाएगा। जिसमें मुरादाबाद हापुड़ पैसेंजर और मुरादाबाद सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन का रैक बदला जाएगा। मंडल के लिए दो मेमू ट्रेन मिलना बड़ी उपलब्धि है।

रेल राज्य मंत्री 17 मार्च को सुबह 11:30 बजे मुरादाबाद आएंगे। यहां दोनों ट्रेनों हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मुरादाबाद हापुड़ पैसेंजर अब दिल्ली तक जाएगी। मुख्यालय में दोनों ही गाड़ियों की टाइमिंग बनाई जा रही है। एक दो दिन में उनका शेड्यूल मिल जाएगा। 
 

डीआरएम ने तलाशा समारोह के लिए स्थान 

मेमू ट्रेनों के उद्घाटन के लिए रेल राज्य मंत्री का कार्यक्रम सोमवार को डीआरएम कार्यालय को मिल गया। कार्यक्रम मिलने के साथ ही समारोह की तैयारियां शुरू हो गईं। सोमवार को दोपहर बाद डीआरएम प्रमोद कुमार अन्य विभागाध्यक्षों के साथ स्टेशन पहुंचे और समारोह के लिए स्थान का चयन, व्यवस्था, पार्किंग आदि के इंतजाम पर मंथन किया।


डीआरएम ने बताया कि अभी उनकी सभा के लिए स्टेशन पर दो स्थान चयनित किए गए हैं। इनमें एक को फाइनल किया जाएगा। स्टेज भी बनाया जाना है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन के साथ भी सहयोग लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed