फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   loot in foreign currency exchanger's home

फारेन करेंसी कारोबारी के घर लाखों की लूट

Tue, 08 Mar 2016 03:30 AM IST
मुरादाबाद / अमर उजाला ब्यूरो 
मुरादाबाद / अमर उजाला ब्यूरो  Updated Tue, 08 Mar 2016 03:30 AM IST
विज्ञापन
loot in foreign currency exchanger's home
लूट
पॉश कालोनियों में शुमार आदर्श नगर में सोमवार देर शाम बदमाशों ने फारेन करेंसी एक्सचेंज कारोबारी सुरेंद्र अरोड़ा के घर धावा बोलकर लाखों की लूट को अंजाम दिया। डॉलर बदलवाने के  बहाने घर में घुसे तीन बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी और बेटी को तमंचे के बल बंधक बना लिया।
विज्ञापन


इसके बाद पत्नी के जेवर उतरवा लिए। तत्काल बाद मार्केट से रुपये जुटाकर घर लौटे कारोबारी के बेटे को भी बदमाशों ने काबू कर लिया और उससे पांच लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश परिवार के तीनों सदस्यों को एक कमरे में बंद कर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


खिड़की तोड़कर बाहर आए कारोबारी के बेटे ने शोर मचाया तब लोगों को घटना की जानकारी हुई। लूट की यह सनसनी घटना कटघर थानाक्षेत्र के आदर्श नगर में हुई। कारोबारी सुरेंद्र अरोड़ा अपनी आंखों का ऑपरेशन कराने के लिए फरीदाबाद गए थे। घर में पत्नी संतोष अरोड़ा और बेटी पूजा अरोड़ा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि बेटा आकाश अरोड़ा मार्केट से रुपये इकट्ठा करने गया था। शाम करीब सवा सात बजे तीन बदमाश जीने से कारोबारी के घर में घुस गए। पत्नी और और बेटी ने विरोध किया तो एक बदमाश बोला कि उन्हें डॉलर बदलवाने हैं।

इंकार करने पर बदमाश जबरन दरवाजे को धक्का देकर अंदर घुस गए और मां-बेटी को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद संतोष और पूजा का मोबाइल छीन लिया।

धमकी देते हुए बदमाशों ने संतोष के सभी करीब दस तोले के सोने व डायमंड जेवर उतरवा लिए। इसी बीच कारोबारी का बेटा आकाश मार्केट से घर लौटा तो उसे भी काबू कर के पांच लाख रुपये लूट लिए। इसके बादमाश मां-बेटी और बेटे को कमरे में बंद कर फरार हो गए।


इसके बाद आकाश ने खिड़की तोड़ी और पड़ोसी जीतू के मकान की छत पर कूद गया और वहां से शोर मचाया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित परिवार से पूछताछ की। इसके बाद बदमाशों की तलाश में जुट गई। एसपी सिटी और एससपी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी पीड़ित परिवार से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed