{"_id":"56dee4d84f1c1b9f628b456e","slug":"action-on-bilari-sugermill","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलारी मिल पर चला एक्शन का चाबुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलारी मिल पर चला एक्शन का चाबुक
ब्यूरो/अमरउजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 09 Mar 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
गन्ना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी चीनी मिल पर एक्शन का चाबुक चल गया है। गन्ना आयुक्त ने मझावली मिल द्वार समेत चार गन्ना सेंटरों को इस मिल से छीनकर रजपुरा मिल को दे दिया है। कई दूसरी चीनी मिलों पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है। इस एक्शन से शुगर लॉबी में हड़कंप मच गया है।
चीनी मिलों ने किसानों का करोड़ों रुपया दबा रखा है। स्थिति यह है कि काश्तकार अपने पैसे के लिए भी आंदोलन कर रहे हैं। मगर शुगर लॉबी भुगतान को लेकर गंभीर नहीं है। बिलारी चीनी मिल पर सबसे ज्यादा बकाया है। गन्ना खरीद में भी खूब ‘खेल’ इस मिल ने किया है। दो मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं।
अब गन्ना क्षेत्र में भी कटौती कर दी गई है। गन्ना आयुक्त विपिन द्विवेदी ने बिलारी चीनी मिल के गन्ना सेंटर जरगांव, अकरौली, मिल द्वार मझावली, रामरायपुर अब रजपुरा मिल को दे दिए गए हैं। अब इन क्षेत्रों का गन्ना रजपुरा चीनी मिल द्वारा खरीदा जाएगा।