फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   modi was married to angelina jolie, the brother of Salman!

मोदी की एंजेलीना से हुई शादी, सलमान बने भाई!

Thu, 13 Mar 2014 07:44 AM IST
Updated Thu, 13 Mar 2014 07:44 AM IST
विज्ञापन
modi was married to angelina jolie, the brother of Salman!

रंगभरी एकादशी के दिन होलियाना सुरूर में डूबे दशाश्वमेध घाट पर बुधवार को जहां राजनीति के विविध रंग दिखे तो वहीं सुर्खियों में रहे राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी जमकर व्यंग्य की पिचकारी चली। बैठे-बिठाए कई राजनीतिक समस्याओं का बनारसी अंदाज में समाधान भी हो गया।

विज्ञापन


काशी 1485 विद्वत परिषद महानगर शाखा की ओर से आयोजित होलियाना कार्यक्रम लोकसभा चुनाव 2014 के रंग में रंगा नजर आया।

'मोदी की शादी 'एंजलीना जोली से

modi was married to angelina jolie, the brother of Salman!

घाट पर कोई 'मोदी तो कोई एंजलीना जोली का मुखौटा पहने था। कई और कद्दावर राजनेताओं का मुखौटा लोग लगाए थे। मोदी को अमेरिकी वीजा के लिए राह व्यंग्य के जरिए निकाली गई।

'मोदी की शादी 'एंजलीना जोली से कराई गई। 'सलमान खुर्शीद को 'एंजलीना का भाई बनाकर उनसे लावा परछवाया गया। 'दिग्विजय सिंह का मुखौटा पहने व्यक्ति ने नाई की परंपरा निभाई।

खास यह कि इस शादी में 'मुरली मनोहर जोशी कर्मकांडी ब्राह्मण की भूमिका में दिखे। व्यंग्य वाराणसी सीट को लेकर भाजपा में चल रही राजनीति पर भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

खूब बजे गाने

modi was married to angelina jolie, the brother of Salman!

शादी के दौरान प्रदीप साहनी का यह गीत भी गूंज रहा था कि 'अबकी होलिया में भरदेइहैं टोलिया, माई गंगा मोदी जी क झोलिया, कुर्सी संग मिलिहैं एंजलीना जोलिया, भइया खुर्शीद परछिहैं लावा ए हो री.....।

इसके बाद हास्य कवि बदरी विशाल ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनूप जायसवाल ने की। मुख्यअतिथि क्षेत्रीय पार्षद नरसिंह दास रहे।

संचालन विजय द्विवेदी और धन्यवाद ज्ञापन आलोक मिश्र ने किया। कार्यक्रम में लोगों ने रंग-गुलाल के साथ ठंडई का भी आनंद लिया। कार्यक्रम में राजू जायसवाल, रमेश तिवारी, भोला सोनकर, पप्पू चौधरी, पवन झां, ओम प्रकाश यादव, मनीष, अवनीश पांडे, कुलदीप वर्मा, दीपक पांडे, राजेश पांडे, रवि, चंदन, लव, कन्हैया, सेठ, कृष्णा, नवीन कसेरा, आकाश, पंकज आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed