फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyavasini mother descended faithful to the philosophy.

मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु ।

Mon, 07 Mar 2016 01:29 AM IST
मिर्जापुर/ अमरउजाला, ब्यूरो
मिर्जापुर/ अमरउजाला, ब्यूरो Updated Mon, 07 Mar 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Vindhyavasini mother descended faithful to the philosophy.
मां विंध्यवासिनी देवी का फूलों से किया गया भव्य शृंगार। - फोटो : mirzapur
फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि पर विंध्य दरबार में दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। मंदिर पहुंचे आस्थावानों ने बड़े ही श्रद्धाभाव से जगत जननी मां विंध्यवासिनी के पावन धाम में शीश नवाकर मंगलकामना की। मंदिर में मुंडन संस्कार का दौर चलता रहा, वहीं मंदिर के गुंबद और हवन कुंड का परिक्रमा करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। 
विज्ञापन



आदिशक्ति जगत जननी मां विंध्यवासिनी के दरबार में भोर से ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक अनवरत चलता रहा। गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालु डलिया में नारियल-चुनरी, माला-फूल, रोरी-रक्षा, लाचीदाना-कपूर एवं प्रसाद लिए श्रद्धालु विंध्यधाम में पहुंचे, जहां मां के भव्य स्वरूप का दर्शन कर निहाल हो उठे। घंटा-घड़ियाल, शंख, नगाड़ा और माता के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर देवीमय हो रहा था।
विज्ञापन



 विंध्य की गलियों में कतार में प्रसाद लिए कतार में खड़े आस्थावान मां का जयकारा लगाते मंदिर की तरफ बढ़े चले जा रहे थे। मां का दर्शन-पूजन करने के उपरांत भक्तों ने मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं के मंदिरों में जाकर मत्था टेक कर सुख समृद्धि के लिए कामना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मंदिर के छत पर जहां एक ओर मुंडन संस्कार कराने वालों का तांता लगा रहा, वहीं जगह जगह आसन पर बैठकर साधक वैदिक मंत्रोच्चार बीच साधना करने में तल्लीन दिखाई दिए। मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन करने के बाद बड़ी संख्या में भक्त अष्टभुजा पहाड़ पर विराजमान मां काली और मां अष्टभुजी देवी के पावन दरबार में जाकर दर्शन-पूजन किया।



विंध्यधाम में उमड़ी श्रद्धालुआें की भारी भीड़ के चलते प्रमुख मार्गों पर घंटो जाम की स्थिति बनी रही, जिससे भक्तों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा। भक्तजनों की भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed