{"_id":"56e711dc4f1c1b18118b46f5","slug":"traders-took-the-bike-procession-ll","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने निकाला बाइक जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने निकाला बाइक जुलूस
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Tue, 15 Mar 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
सराफा व्यापारियों के विरोध के कारण बंद रही दूकानें।
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया सराफा व्यापार एसोसिएशन एवं उ.प्र. सराफा व्यापार एसोसिएशन के आहवान पर सराफा व्यवसायियों की चल रही हड़ताल 14 वें दिन भी जारी रही। एक्साइज टैक्स के विरोध में सराफा व्यापार मंडल मिर्जापुर के तत्वावधान में चल रहे हड़ताल के दौरान सोमवार को जिले का सराफा कारोबार पूर्ण रूप से ठप रहा। प्रदर्शन और सभा कर सराफा व्यवसायियों ने जहां काले कानून की कड़ी निंदा की, वहीं नगर में बाइक जुलूस निकाल विरोध जताया।
केंद्र सरकार द्वारा थोपे गए एक्साइज टैक्स के खिलाफ सराफा व्यापार मंडल की सोमवार को नगर के नबालक का तबेला में हुई बैठक के दौरान काले कानून की कड़े शब्दों में निंदा की गई। नगर के गणेशगंज स्थित सोनी धर्मशाला में मिर्जापुर सराफा व्यापार मंडल, मिर्जापुर स्वर्णकार संघ, बांबे गलाई एसोसिएशन एवं बंगाली कारीगर एसोसिएशन की संयुक्त सभा के दौरान चेताया गया कि जब तक केंद्र सरकार एक्साइज टैक्स को वापस नहीं लेती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
इसके पूर्व व्यवसायियों ने नगर के गणेशगंज स्थित सोनी धर्मशाला से बाइक जुलूस निकाला, जो नगर का भ्रमण करते हुए पुन: सोनी धर्मशाला पहुंच कर सभा के रूप में तब्दील हो गई। सभा को सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौरसिया, मंत्री शिवकुमार मुंदड़ा, धीरज अग्रवाल, रामकृष्ण रस्तोगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपचंद्र जैन, शत्रुघन केशरी, मदन गोपाल सोनी आदि ने अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान संजय अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, गिरधर रस्तोगी, विभोर रस्तोगी, मनीष खत्री, सौरभ खत्री सहित बड़ी संख्या में जनपद के सराफा व्यवसायी उपस्थित रहे।