{"_id":"56e470bf4f1c1be5798b456d","slug":"traders-blew-jaitley-s-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने फूंका जेटली का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने फूंका जेटली का पुतला
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Tue, 15 Mar 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में वित्त मंत्री का पुतला दहन करते सराफा व्यापारी।
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया सराफा व्यापार एसोसिएशन एवं उ.प्र. सराफा व्यापार एसोसिएशन के आहवान पर चल रही हड़ताल 12 वें दिन भी जारी रही। शनिवार को सराफा व्यापार मंडल मिर्जापुर, स्वर्णकार संघ, बांबे सेवा समिति, बंगाली कारीगर एसोसिएशसन के संयुक्त तत्वावधान में वित्त मंत्री अरुण जेटली की प्रतिकात्मक शवयात्रा निकाली गई।
शवयात्रा गणेशगंज से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए गणेशगंज चौराहा पहुंचा जहां वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला दहन किया गया।
केंद्र सरकार द्वारा थोपे गए एक्साइज टैक्स के विरोध में जनपद के सराफा व्यवसायियों ने शनिवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला दहन किया। इसके पूर्व वित्त मंत्री की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में जनपद के सराफा व्यवसायियों ने भाग लिया।
पुतला दहन के पूर्व नगर के गणेशगंज चौराहे पर हुई सभा के दौरान चेताया गया कि जब तक केंद्र सरकार काले कानून को वापस नहीं लेती है यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। कहा गया कि सराफा व्यवसायियों के सहयोग और संघर्ष के आगे सरकार को झुकना पड़ेगा।
विज्ञापन
पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान सराफा व्यवसायियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया। इसके पूर्व व्यापारियों ने नगर में विशाल जूलूस निकालकर सराफा व्यवसायियों से आंदोलन में सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान सराफा व्यापार मंडल मिर्जापुर के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौरसिया, मंत्री शिवकुमार मुंदड़ा, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण रस्तोगी और मीडिया प्रभारी धीरज अग्रवाल सहित मनीष खत्री गिरधर रस्तोगी, संदीप अग्रवाल, परीक्षित, कौशल पवाधा, मदन गोपाल सोनी, बंशीधर अग्रवाल, वीरेंद्र सोनी, श्याम कृष्ण सोनी, नीरज अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, विभोर रस्तोगी, सचिन अग्रवाल, संजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सराफा व्यवसायी उपस्थित रहे।