फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Prayer not tolerate negligence in disposing of letters

प्रार्थनापत्रों के निबटारे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Tue, 15 Mar 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 15 Mar 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Prayer not tolerate negligence in disposing of letters
तहसील दिवस पर लालगंज में समस्याओं को सुनते जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह और सीडीओ अमित कुमार सिंह। - फोटो : mirzapur
जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन की अध्यक्षता में लालगंज में सोमवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 73 मामले आए। पांच का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष को संबंधित अधिकारी को निस्तारण के लिए दे दिया गया। 
विज्ञापन



तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया  कि सारे हैंडपंपों की जांच कर लें, जो खराब है उसे तत्काल बनवाए, जो रिबोर के लायक हो उसे रिबोर कराएं। कहा कि सभी विकास खंडों में तालाब सूखे पड़े हैं। उसमें पानी भरने की व्यवस्था की जाए। कहा कि जो तालाब सूखे हैं उनमें नहर, सरकारी ट्यूबवेल, नलकूप, प्राइवेट ट्यूबवेल, से पानी भरा जाए। 
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि तालाब भरने से पशुओं के पीने तथा कपड़े धोने में लोगों को सुविधा मिलेगी। उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि तहसील दिवस पर आए प्रार्थना पत्रों से संबंधित पंजिका का  गहन निरीक्षण  करें तथा अनिस्तारित प्रार्थना पत्रों के तुरंत निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देशित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि सार्वजनिक भूमि तालाब व ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को उपजिलाधिकारी चिन्हित कर उनके खिलाफ नियमानुसार प्रभावी       कार्यवाही करें। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस को निर्देशित किया कि राजस्व विभाग के साथ जाकर मामले का निस्तारण कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed