फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Changed weather patterns, there drizzle

बदल गया मौसम का मिजाज, हुई बूंदाबांदी

Mon, 07 Mar 2016 01:14 AM IST
मिर्जापुर/ अमरउजाला, ब्यूरो
मिर्जापुर/ अमरउजाला, ब्यूरो Updated Mon, 07 Mar 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Changed weather patterns, there drizzle
रविवार को हो रही बारिश के बीच संगमोहाल मार्ग से गुजरते लोग। - फोटो : mirzapur
रविवार की दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदलने से मौसम तो खुशगवार हो गया, लेकिन किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी गई। गरज के साथ बूंदाबांदी होने से जहां कुछ घंटों के  लिए सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसर गया, वहीं तेज हवा के साथ बारिश होने से कुछ के टीन शेड व दूकानों में लगी पन्नी आदि उड़ने से परेशानी हुई। 
विज्ञापन



सुबह से ही आसमान में उमड़ते-घुमड़ते काले-काले बादलों को देख लग रहा था कि इंद्रदेव मेहरबान होंगे और जमकर बारिश होगी। दोपहर में आसमान में छाए बादलों के कारण घंटो भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हुए, लेकिन तेज हवा के साथ बारिश होने के बाद मौसम खुल गया, जिससे आम जनमानस सहित किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बारिश होने से पूर्व धूल भरी आंधी चलने से सड़कों पर चलने वाले लोग ठहर गए और बाजारों व सड़कों पर कुछ देर के लिए सियापा पसर गया, लेकिन जैसे ही बारिश व तेज हवा थमी स्थिति सामान्य हो गई। मौसम का मिजाज कुछ घंटो तक बिगड़ा रहा, जिससे जनमानस पर कोई खास असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बूंदाबांदी से जहां एक ओर मौसम में नमी आ गई, वहीं दूसरी ओर पेड़ों में लगे आम के बौर में भी निखार आ गई। 


इस वर्ष बारिश की कमी के चलते किसान गेहूं की बुवाई से लेकर गेहूं के पैदावार की स्थिति तक लाने में जहां खूब मेहनत किया था, लेकिन उनके मेहनत की कमाई मिलने की ज्योंहीं संभावना बनी, प्रकृति एक बार फिर रूठती हुई नजर आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed