{"_id":"a41f669a-d266-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"minor-girl-raped-by-three-men-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली, महोबा में युवतियों से सामूहिक बलात्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली, महोबा में युवतियों से सामूहिक बलात्कार
शामली/महोबा/ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2013 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात के वक्त रीता (परिवर्तित नाम) छत पर सो रही थी। पड़ोस की एक महिला उसे जगाकर अपने घर ले गई, जहां तीन युवकों ने उससे रेप किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शामली क्षेत्र के एक गांव में रीता ने बताया कि उसकी पड़ोसन सोमवार रात को उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गयी, जहां पर तीन युवकों ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। और फिर उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
रीता की हालत बिगड़ती देख आरोपी उसे छोड़कर मौके से फरार हो गए। होश में आने पर रीता ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद उसके परिजनों ने आरोपियों की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है।
कोतवाली इंचार्ज ने बताया कि युवती की मेडिकल जांच के बाद ही बलात्कार की पुष्टि हो पाएगी, परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस इस संबंध में आरोपी पड़ोसन से भी पूछताछ कर रही है।
अगवाकर युवती से गैंगरेप
मध्य प्रदेश की रहने वाली 22 वर्षीय सीमा (परिवर्तित नाम) अपने परिचित के साथ छतरपुर आई थी। सोमवार को दोनों छतरपुर जाने के लिए कैमाहा ढाबा के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी महोबा से छतरपुर जा रहे मारुति कार सवार तीन लोग युवती को अगवा कर ले गए।
वे उसे वहां से रेहलिया गांव के पास एक खंडहर में ले गए और गैंगरेप किया। ढाबा संचालक की सूचना पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को रहेलिया मंदिर के पास दबोच लिया। पुलिस ने कार भी बरामद कर ली है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने घटना की पुष्टि की।