फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   mehwish demands security due to life threat

महविश के जान को खतरा, आईजी से मांगी सुरक्षा

Tue, 01 Jan 2013 12:48 PM IST
मेरठ/ब्यूरो
मेरठ/ब्यूरो Updated Tue, 01 Jan 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
mehwish demands security due to life threat

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चर्चित हकीम हत्याकांड से जुड़ी महविश को जान का खतरा है। उसने मेरठ जोन के आईजी से मिलकर सुरक्षा की मांग की है। महविश ने आशंका जताई है कि उसके पति की हत्या करने वाले उसे जबरन उठाकर ले जाने की फिराक में हैं। साथ ही बुलंदशहर पुलिस हत्या की विवेचना में लापरवाही बरत रही है।

विज्ञापन


बुलंदशहर जिले के अटौली गांव निवासी महविश ने 2010 में अब्दुल हकीम से प्रेम विवाह किया था। आरोप था कि महविश के चाचा आसिफ, भाई सरवर, मलिक, गुल्लू व सलमान ने अब्दुल हकीम की हत्या कर दी। दोनों को आमिर खान ने अपने टॉक शो सत्यमेव जयते में भी बुलाया था। इस हत्याकांड से बेहद संजीदा हुए आमिर खान की पैरवी पर ही बुलंदशहर पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद महविश को पुलिस सुरक्षा दी गई थी।
विज्ञापन


जबरन उठाकर लेजाने की धमकी
महविश सोमवार को अपने ससुराल पक्ष के सदस्यों के साथ आईजी जोन जकी अहमद से मिली। आरोप लगाते हुए बताया कि असलम हत्या का मास्टर माइंड है। जिस पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। आरोप है कि मायके वाले भी जबरन उठाकर ले जाने की फोन पर धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच में 'खेल'
महविश ने बुलंदशहर पुलिस को निशाने पर लेते हुए कहा है कि पुलिस उसके पति अब्दुल हकीम की हत्या को ऑनर किलिंग नहीं मान रही। महज छेड़छाड़ के विरोध में हुई हत्या बताकर जांच कर रही है। पुलिस ने ससुरालियों को शस्त्र लाइसेंस देने का भी आश्वासन दिया था, जोकि अभी तक पूरा नहीं किया।


मेरठ जोन के आईजी जकी अहमद का कहना है कि महविश ने अब्दुल हकीम हत्याकांड में बुलंदशहर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। महविश और उसकी दोनों बच्चियों को पुलिस सुरक्षा दे रही है। उसके आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed