{"_id":"669402e05bed2816ad09bf9b","slug":"police-arrested-another-accused-from-saharanpur-in-the-case-of-recovery-of-radio-active-equipment-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडियो एक्टिव उपकरण बरामदगी मामला: एक और आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, कई संदिग्धों पर पुलिस की नजर; जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडियो एक्टिव उपकरण बरामदगी मामला: एक और आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, कई संदिग्धों पर पुलिस की नजर; जांच जारी
Sun, 14 Jul 2024 10:26 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 14 Jul 2024 10:26 PM IST
सार
सहारनपुर में पुलिस ने रेडियो एक्टिव उपकरण बरामदगी मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अतिसंवेदनशील इस मामले में पुलिस के रडार पर अभी कई संदिग्ध हैं, जिनकी जल्द गिरफ्तार हो सकती है।
विज्ञापन
रेडियोएक्टिव उपकरण
- फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
विस्तार
रेडियो एक्टिव उपकरण बरामदगी मामले में पुलिस ने एक और आरोपी राशिद को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी तबरेज से पूछताछ के बाद ही पुलिस सहारनपुर के राशिद तक पहुंची। तबरेज ने बताया था कि राशिद ने ही उसे उपकरण बेचे थे। अतिसंवेदनशील इस मामले में पुलिस के रडार पर अभी कई संदिग्ध हैं, जिनकी जल्द गिरफ्तार हो सकती है।
विज्ञापन
राजपुर क्षेत्र में आयकर विभाग के एक पूर्व अधिकारी के आवास पर शुक्रवार को पुलिस ने छापा मारकर रेडियोएक्टिव मेटिरियल उपकरण के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। उपकरण पर निर्माता का नाम बोर्ड ऑफ रेडिएशन एंड आइसोटॉप टेक्नोलॉजी, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया, डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी, बीएआरसी बीआरआईटी वाशी कांप्लेक्स सेक्टर 20 वासी नवी मुंबई लिखा हुआ मिला। इस दौरान नरोरा एटॉमिक पावर स्टेशन की टीम और एसडीआरएफ की टीम ने भी पहुंचकर जांच की थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों पर धाराएं भी बढ़ाई।
विज्ञापन
मामले में मुख्य आरोपी तबरेज से पूछताछ के बाद सहारनपुर निवासी राशिद का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने राशिद को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। राशिद नयाबांस थाना मंडी सहारनपुर का रहने वाला है। पुलिस के अलावा राशिद से अन्य एजेंसियों ने भी पूछताछ की। पूछताछ में कुछ साक्ष्य मिले हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रेडियो एक्टिव उपकरण मामले में सहारनपुर से राशिद को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अब तक छह गिरफ्तारी हो चुकी हैं। कई संदिग्ध पुलिस की रडार पर हैं।
विज्ञापन
सहारनपुर से खरीदा नहीं वहीं बनाया गया था उपकरण
रेडियो एक्टिव उपकरण मामले में मुख्य आरोपी तबरेज से पूछताछ में सामने आया था कि उसने सहारनपुर निवासी राशिद से ये उपकरण सस्ते दामों में खरीदा था। जिसे करोडों में बेचने की डील की तैयारी थी। पूछताछ में राशिद का नाम सामने आने पर पुलिस ने सहारनपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया। रविवार को राशिद से पूछताछ की गई। सूत्रों के मुताबिक आरोपी राशिद ने पूछताछ में बताया कि उसने आरोपी तबरेज को उपकरण नहीं बेचा था। तबरेज के साथ किसी अन्य ने उपकरण को अपने ही घर पर ही बनाया था। राशिद से पूछताछ के बाद मामले में पुलिस अब पहले पकड़े गए पांचों आरोपियों का कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ करेगी।