{"_id":"5fc7dd358ebc3e9b8a15b7d9","slug":"ghaziyabad-news-modinagar-news-gbd2096228102","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: दूल्हे के दोस्तों ने किया हुड़दंग-मारपीट, दुल्हन ने किया शादी से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: दूल्हे के दोस्तों ने किया हुड़दंग-मारपीट, दुल्हन ने किया शादी से इनकार
Thu, 03 Dec 2020 12:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर थाना क्षेत्र के एक शादी समारोह में उस वक्त रंग में भंग पड़ गया, जब बारात में खाना कम पड़ने पर दूल्हे के नशेड़ी दोस्तों ने हुड़दंग मचाया। बात हद से ज्यादा बढ़ने पर मारपीट हो गई। जानकारी लगने के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। संभ्रांत लोगों के समझौता कराने के प्रयास के बावजूद बरात को बैरंग लौटाना पड़ा। वहीं, एसएचओ जयकरण सिंह का कहना है कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची मगर दोनों पक्षों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
मोदीनगर तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी तहसील क्षेत्र के एक अन्य गांव निवासी युवक के साथ एक दिसंबर को होनी तय हुई थी। मंगलवार देर शाम नगर के एक मंडप में शादी समारोह चल रहा था। बैंड बाजे और गीत संगीत के बीच दुल्हन पक्ष के लोग मंडप द्वार पर फूलमालाएं लिए बरात के स्वागत के लिए खड़े थे।
विज्ञापन
बताया गया कि बरात निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंची। सांस्कृतिक रस्मों के बाद चढ़त होने लगी। दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोग नाच गाने में मगन थे। बताया गया कि नशे में धुत दूल्हे के दोस्त चढ़त में काफी देर तक झूमते रहे। जिससे बारात मंडप में पहुंचने पर और अधिक लेट हो गई। किसी तरह शादी की रस्मों को आगे बढ़ाया गया और जयमाला की तैयारी होने लगी। इसी बीच दूल्हे के दोस्त खाना खाने पहुंचे।
विज्ञापन
आरोप था कि खाना कम पड़ने के कारण दोस्त बिफर गए और मंडप में जमकर हुड़दंग मचाया। वधु पक्ष ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया मगर बेकाबू दोस्त नहीं माने। इसके बाद गुस्साए दोस्तों ने हलवाई और उसके कारीगरों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बीच बचाव करने पहुंचे दुल्हन पक्ष के लोगों को भी पीटकर घायल कर दिया। बात बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।
इसके बाद उनमें जमकर लात घूंसे व कुर्सियां चलीं। किसी तरह समाज के संभ्रांत लोगों ने स्थिति को संभाला। मामला बढ़ने पर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। वहीं दूल्हा पक्ष का आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने अभद्रता की थी, जिस कारण विवाद बढ़ा। उधर वधु पक्ष ने भी वर पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।
आरोप था कि रिश्ता तय होने के बाद ही दहेज की मांग की जा रही थी और इसी के चलते बखेड़ा किया गया। काफी प्रयास के बाद भी दुल्हन नहीं मानी, जिसके बाद बरात बैरंग लौट गई। समाज के गणमान्य लोगों ने वधु पक्ष को शादी की तैयारी का हर्जाना खर्चा देना तय कर समझौता कराया। वर-वधु पक्ष ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया।