फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut kidnapping

मेरठ से चार बच्चे लापता, अनहोनी की आशंका

Wed, 09 Mar 2016 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Wed, 09 Mar 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
meerut kidnapping
kidnapping - फोटो : फाइल फोटो

शहर में ब्रह्मपुरी और फतेहउल्लापुर से चार बच्चे गायब हो गए हैं। ब्रह्मपुरी से गायब हुए बच्चे भाई-बहन हैं, जबकि फतेहउल्लापुर से गायब दोनों बच्चे दोस्त हैं। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के खत्ता रोड निवासी इमरान की बेटी अबिबा (13) और बेटा कामिल (12) मंगलवार की सुबह अचानक लापता हो गए। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने ब्रह्मपुरी थाने में दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिजनों को शाम पांच बजे सूचना मिली कि दोनाें बच्चे फूलबाग कॉलोनी के एक मकान में है। परिजन वहां पहुंचे, लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन


परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए एक बार फिर रात में ब्रह्मपुरी पुलिस से कार्रवाई की मांग की। उधर, फतेहउल्लापुर निवासी विशाल (15) पुत्र विनोद और मोहित (16) पुत्र मदन सिंह रविवार की शाम पांच बजे घर के बाहर खेल रहे थे। बाद में दोनों किशोर घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को परिजन लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग। एसओ लिसाड़ीगेट रवेंद्र यादव ने जांच का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed