{"_id":"3e51dbca-a9f5-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"mayawati-g-forget-my-lesson-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा सिखाया सबक भूल गई हैं मायावती जी: आजम खां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा सिखाया सबक भूल गई हैं मायावती जी: आजम खां
रामपुर/ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2013 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब मायावती प्रदेश की सीएम थीं और मैं सदन में प्रतिपक्ष का नेता था तब मैंने उनको सबक पढ़ाया था।
शायद उस सबक को मायावती जी भूल गई हैं। मैं उनसे अनुरोध करूंगा कि वो उस वक्त की विधानसभा की कार्रवाई से संबंधित दस्तावेज निकलवाकर फिर से पढ़ लें।
उन्होंने कहा कि मायावती जी जिन शब्दों का इस्तेमाल कर रही हैं, उस पर उनको विचार करना चाहिए।
सार्वजनिक रूप से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों या आयोजनों में किन शब्दों का इस्तेमाल करना है, इसका ख्याल रखना चाहिए।
सिर्फ पद या कुर्सी मिलने से कोई आदमी बड़ा नहीं हो जाता है। बड़ा आदमी तो अपनी जुबान, आचरण व तहजीब से होता है।
रामपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आजम खां ने कहा कि गलत शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए उनको सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में आजम खां ने कहा कि उनकी सद्बुद्धि व सेहत के लिए सब लोग दुआ करें।