{"_id":"654a3fb8-db70-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"maurya-comment-on-mulayam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने मुलायम को बताया आस्तीन का सांप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने मुलायम को बताया आस्तीन का सांप
आगरा/ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2013 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पिछड़ों के लिए आस्तीन के सांप हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे पिछड़ों के मसीहा बनने का ढोंग तो करते हैं लेकिन सपा की चार बार की सरकार में स्वजातीय लोगों को छोड़कर पिछड़े वर्ग के किसी भी व्यक्ति को कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया गया।
विज्ञापन
मौर्य ने कहा कि मुल्ला मुलायम बनकर उन्होंने मुसलमानों के साथ भी छल किया। वह आगरा में शनिवार को बसपा कुशवाहा भाईचारा कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन
कांग्रेस, भाजपा और सपा से सचेत रहने की कार्यकर्ताओं को सलाह देते हुए मौर्य ने कहा कि भाजपा फिर से हिंदुत्व के नाम पर जनता को गुमराह करने का षड्यंत्र रच रही है।
कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इस पार्टी में केवल वंशवाद को बढ़ावा दिया जाता है। पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए कांग्रेस ने अपने 42 साल के कार्यकाल में कुछ नहीं किया।