{"_id":"31d8a81e-d854-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"maulana-taukir-rja-press-confress","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुलायम यादव से मिली लालबत्ती वापस लौटा दूंगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मुलायम यादव से मिली लालबत्ती वापस लौटा दूंगा'
बिलारी/ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2013 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के दर्जा राज्यमंत्री और इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने लाल बत्ती के रूप में उन्हें जो तोहफा दिया है उसे वह बीस जून को लखनऊ में मुलायम सिंह यादव को शुक्रिया के साथ वापस लौटा देंगे।
आईएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में जो साम्प्रदायिक दंगे हुए हैं उनकी निष्पक्ष जांच हो और असली दोषी का चेहरा सामने आए।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले कि उन्होंने सपा सरकार से लालबत्ती नहीं मांगी थी। सरकार ने स्वयं ही उन्हें यह तोहफा दिया था लेकिन वह ऐसी किसी भी कोशिश को सहन नहीं करेंगे जिसमें उन्हें खरीदने की मंशा छुपी हो।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि सपा सरकार दंगों की जांच कराने संबंधी उनकी मांग को पूरा करती है तब इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल आगामी लोकसभा चुनाव में देश में समाजवादी पार्टी का समर्थन करेगी।
दर्जा राज्यमंत्री बोले कि यदि सपा हाईकमान ने दंगों की निष्पक्ष जांच कराने की उनकी मांग नहीं मानी तब वह सपा का साथ नहीं देंगे।
आईएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि केंद्र में कांग्रेस सरकार के शासनकाल में ही मुसलमानों का सर्वाधिक नुकसान हुआ है।
मौलाना तौकीर रजा बोले कि भाजपा द्वारा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम देश के प्रधानमंत्री के लिए प्रपोज कराना कांग्रेस की एक साजिश है लेकिन अब देश का मुसलमान कांग्रेस की ऐसी किसी साजिश को सफल नहीं होने देगा।