फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   MAHSHIRATRI

शिव बारात में शामिल हुए शिवगण

Tue, 08 Mar 2016 12:10 AM IST
BEARU, MAU
BEARU, MAU Updated Tue, 08 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
MAHSHIRATRI
महाशिवरात्रि पर नगर क्षेत्र के शीतला मंदिर से निकली शिवबारात में शामिल शिवगण
 महाशिवरात्रि पर शिवबारात  धूमधाम से निकाली । शिवबारात में भूत, बेताल, घोड़े देवता सभी शामिल हुये  । नगर स्थित पुराना शिव मंदिर बाबा मेलारा मन्दिर प्रांगण से शिव बारात पूरे नगर में भ्रमण करते हुये स्थानीय थाने में स्थित शिव मंदिर पर पहुंची जहां पर परम्पराओं को निभाते हुए थानाध्यक्ष  के.के.पाण्डेय बारातियों को स्वागत कर जलपान कराया।
विज्ञापन

 

शिवमदिर में पूजन अर्चन किये बारात में शामिल विभिन्न पोशाकों में सजे झाकियों को देखने के लिए पूरा नगर उमड़ पड़ा।नगर भ्रमण के बाद शोभा यात्रा मुक्तिधाम स्थित प्राचीन शिवमंदिर पर पहुंचा। वहां भगवान शिव पार्वती के विवाह का कार्यक्रम विधि-विधान के साथ सम्पन्न  हुआ।

विज्ञापन

 

 
अन्त में शिव भक्तों का रेला अवीर गुलाल की होली खेलते हुए शिव भक्त डी.जे. के  गीतों पर झूमते नाचते हुए पुन: पुराना शिव मंदिर बाबा मेला राम मन्दिर पहुंचा वहां आयोजकों द्वारा शिवभक्तों को भांग ठण्डई फल आदि का प्रसाद वितरण किया गया । वहीं मदिर में श्याम जी पाण्डेय द्वारा रूद्राभिषेक का कार्यक्रम पूर्ण कराया गया। शिव बारात के दौरान पुलिस व्यवस्था काफी चुस्त दुरूस्त रही। इस दौरान बाबा मेलाराम नारायण दास, सनोज साहनी, पिन्टू, रमेश, अजय गुप्ता, अनिल, उमाशंकर, गोविन्द, सरला, राकेश, अमित, संदीप, हिमांकर, बबलू आदि आयोजक व कालाकारों समेत हजारों लोग रहें । 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed