फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Collided with the truck parked car, five injured

खड़े ट्रक से टकराई कार, पांच घायल

Sat, 05 Mar 2016 11:54 PM IST
mau, bearu
mau, bearu Updated Sat, 05 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Collided with the truck parked car, five injured
accident
कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर विक्मपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घोसी की तरफ से आ रही बोलेरो घुस गई। घटना शुक्रवार की मध्य रात की है।
विज्ञापन



इस हादसे में बोलेरो सवार पांच युवक घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों में चार की स्थिति गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इनमें से राजू पुत्र जमुना को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



  घोसी कोतवाली के फुलवरिया गांव निवासी मनीष (16 ) पुत्र रामफल, अभिषेक (13) पुत्र रामनारायण तथा अमिला बाजार निवासी विजयमल (17)  व राजू (22) पुत्र जमुना और सुनील (20) पुत्र फत्तिंगन किसी वैवाहिक कार्यक्रम में भाग ले कर  बोलेरो कार से वापस आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रात साढ़े बारह बजे जब वे लोग चीनी मिल से आगे जमालपुर विक्कमपुर गांव के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे उनकी बोलेरो घुस गई। टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर लोग घटना स्थल पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र घोसी में लाया गया। जहां से मनीष को छोड़ कर बाकी चारों को जिला अस्पताल रेफर कर  दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed