फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   murder

विवाहिता की हत्या कर लाश फेंकी

Sat, 05 Mar 2016 11:55 PM IST
BEARU, MAU
BEARU, MAU Updated Sat, 05 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक मकान के बाहरी खिड़की की ग्रिल तोड़कर चार हजार नकदी के साथ तीन लाख रुपये के आभूषण चुरा लिए।
विज्ञापन



सुबह जानकारी होने पर मकान मालिक ने खोजबीन की तो चोरी हुई अटैची घर के बगल में खेत में मिली। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। डॉग स्क्वायड से भी चोरों की जानकारी नहीं हुई। 
विज्ञापन



करहां निवासी अंजनी सिंह पुत्र चन्द्रसेन सिंह करहां में मकान बनाकर रहते हैं। शुक्रवार की रात अंजनी सिंह का परिवार खाना खाकर कमरे में सो गया। रात में किसी समय दूसरे कमरे की बाहरी खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने कमरे में रखे बडे़ बाक्स का ताला तोड़कर उसमें रखी अटैची लेकर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



अटैची में तीन जोड़ा कान की बाली, पायल, चांदी के सिक्के, सोने की जंजीर, 6 अंगूठी समेत अन्य सामान रखे हुए थे। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने जब खोजबीन की तो टूटी अटैची घर से कुछ दूर एक खेत में फेंकी मिली।



सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल ने सूचना पुलिस अधीक्षक को दी। एसपी ने मौका मुआयना किया तथा मातहतों को चोरी के पर्दाफाश का निर्देश दिया। मुख्यालय से डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया लेकिन वह भी पोखरे पर जाकर रुक गया। चोरी हुए सामानों की कीमत लगभग तीन लाख रुपये है। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed