{"_id":"56db20724f1c1b012d8b4cdf","slug":"house-burglary","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान में चोरी
BEARU, MAU
Updated Sat, 05 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
dog squad on spot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक मकान के बाहरी खिड़की की ग्रिल तोड़कर चार हजार नकदी के साथ तीन लाख रुपये के आभूषण चुरा लिए। सुबह जानकारी होने पर मकान मालिक ने खोजबीन की तो चोरी हुई अटैची घर के बगल में खेत में मिली। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। डॉग स्क्वायड से भी चोरों की जानकारी नहीं हुई।
करहां निवासी अंजनी सिंह पुत्र चन्द्रसेन सिंह करहां में मकान बनाकर रहते हैं। शुक्रवार की रात अंजनी सिंह का परिवार खाना खाकर कमरे में सो गया। रात में किसी समय दूसरे कमरे की बाहरी खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने कमरे में रखे बडे़ बाक्स का ताला तोड़कर उसमें रखी अटैची लेकर निकल गए।
अटैची में तीन जोड़ा कान की बाली, पायल, चांदी के सिक्के, सोने की जंजीर, 6 अंगूठी समेत अन्य सामान रखे हुए थे। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने जब खोजबीन की तो टूटी अटैची घर से कुछ दूर एक खेत में फेंकी मिली। सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल ने सूचना पुलिस अधीक्षक को दी। एसपी ने मौका मुआयना किया।