{"_id":"56e038074f1c1b37428b4569","slug":"sanjeev-wrote-the-lirics-for-the-film-bagi","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म बागी में सुनाई देंगे मथुरा के संजीव के लिखे गाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म बागी में सुनाई देंगे मथुरा के संजीव के लिखे गाने
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 09 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
संजीव चतुर्वेदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के संजीव चतुर्वेदी के लिखे गीत टाइगर श्राफ की आने वाली फिल्म बागी में सुनाई देंगे। यह फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। सब्बीर खान निर्देशित इस फिल्म में टाइगर श्राफ और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसके प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला हैं। म्यूजिक अमाल मलिक ने दिया है। वह इससे पहले भी कई फिल्मों के लिए गीत लिख चुके हैं।
मथुरा के महोली की पौर निवासी चंद्रभान चतुर्वेदी के पुत्र संजीव चतुर्वेदी मुंबई में गीतकार हैं। संजीव सुपर नानी, फिर आदि कई फिल्मों के लिए गाने लिख चुके हैं। संजीव ने बताया कि बागी में ‘मैं तो तेरे रंग में रंग चुका हूं’ गाना उनका लिखा हुआ है, जिसमें संगीत दिया है अमल मलिक ने और गाया है आतिफ असलम ने।
बागी के अलावा संजीव ने आने वाली फिल्म इश्क जुनून, पैरनॉर्मल, हाउसफुल-3, चांदनीबार-2, हाफ गर्लफ्रेंड और पाखी के लिए भी गाने लिखे हैं। बेटे की सफलता पर पिता चंद्रभान सहित पूरा परिवार गदगद है।