{"_id":"56dc7cd74f1c1b334e8b45b2","slug":"refineries-will-produce-bs-6-fuel","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘2020 से बीएस-6 ईंधन तैयार करेंगी देश की रिफाइनरी’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘2020 से बीएस-6 ईंधन तैयार करेंगी देश की रिफाइनरी’
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
Updated Mon, 07 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोलियम मंत्री ने मथुरा रिफाइनरी में किया आटोमैक्स यूनिट का शिलान्यास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण कम करने के लिए देश की सभी रिफाइनरियों में 2020 से भारत स्टेज-छह (बीएस-6) मानक उत्सर्जन करने वाले पेट्रोलियम पदार्थ बनाए जाएंगे।
इसके लिए रिफाइनरी में पेट्रोल की आक्टेन संख्या बढ़ाने के लिए आटोमैक्स संयंत्र की स्थापना की जाएगी। 50 लाख गरीब लोगों को एलपीजी से जोड़ने के बाद अब पांच करोड़ गरीबों के घर मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देने का लक्ष्य है।
केंद्रीय मंत्री मथुरा रिफाइनरी में बेहतर व कम प्रदूषण उत्सर्जन पेट्रोल उत्पादन करने वाली आटोमैक्स यूनिट का शिलान्यास करने आए थे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए देश की रिफाइनरियों को न्यूनतम कार्बन उत्सर्जन वाले तेल उत्पादन लायक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
2020 तक देश की सभी रिफाइनरी क्लीन फ्यूल योजना के तहत बीएस-6 मानकों वाले ईधन का उत्पादन करेंगी। इसकी शुरूआत मथुरा रिफाइनरी से की जा रही है।
इसमें आटोमैक्स यूनिट से वर्तमान में पेट्रोल की आक्टेन संख्या 92 से बढ़ाकर 94 तक की जाएगी। इसके लिए मथुरा रिफाइनरी में छह हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इससे मथुरा रिफाइनरी की क्षमता आठ मिलियन से बढ़ाकर 9.2 मिलियन की जाएगी।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर 80 लाख लोगों ने एलपीजी गैस सब्सिडी छोड़ी है। 50 लाख गरीब लोगों को बीपीएल गैस से जोड़ा गया है। अब पांच करोड़ गरीब लोगों को ‘उज्ज्वला’ योजना के तहत मुफ्त में बीपीएल गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य है।