फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   pat farmer enjoying holi in kosikalan

हुरियारिनों ने पैट पर बरसाईं प्यार भरी लाठियां

Sat, 12 Mar 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा Updated Sat, 12 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
pat farmer enjoying holi in kosikalan
हुरियारिनों ने पैट पर बरसाईं प्यार भरी लाठियां - फोटो : अमर उजाला
भारत-आस्ट्रेलिया के मधुर संबंधों और कैंसर-मधुमेह पीड़ितों की मदद के लिए  आयोजित स्प्रिट इंडिया दौड़ के तहत कन्याकुमारी से कश्मीर की  यात्रा पर निकले अंतरराष्ट्रीय धावक पैट फार्मर शुक्रवार को कोसी पहुंचे। यहां रात में हाईवे पर होटल कंट्री इन में ब्रज की होली का आनंद लिया।
विज्ञापन


मथुरा के मुरारीलाल डास एकेडमी के कलाकारों ने फूलों की होली, लठामार होली से पैट फार्मर और मिसेज फार्मर का दिल जीत लिया। हुरियारिनों ने पैट फार्मर पर जब प्यार भरी लाठियां बरसाईं तो वह फूले नही समाए। राधा कृष्ण के स्वरुपों के साथ नृत्य कर तानिया फार्मर गदगद हो गईं। विद्या देवी जिंदल स्कूल के बच्चों ने पैट फार्मर से मुलाकात की और आटोग्राफ लिए।
विज्ञापन


आस्ट्रेलिया के धावक पैट फार्मर ने बताया कि वे कश्मीर 4-5 मई को पहुंचेंगे। अब तक 2700 किमी यात्रा तय कर चुके हैं। पांच लाख डॉलर कैंसर पीड़ितों और बच्चों के पोषण और शिक्षा के लिए दान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वागत करने वालों में यूपीटी के  क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश चंद, आरएसओ चंचल मिश्रा, आईटीडीसी के रीजनल मैनेजर एसआर मीना, जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, विकास डोभाल, योगेंद्र कुमार, राकेश, डीसी अग्रवाल, विजय जैन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed