{"_id":"56e313674f1c1b2b208b457b","slug":"pat-farmer-enjoying-holi-in-kosikalan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुरियारिनों ने पैट पर बरसाईं प्यार भरी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुरियारिनों ने पैट पर बरसाईं प्यार भरी लाठियां
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
Updated Sat, 12 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
हुरियारिनों ने पैट पर बरसाईं प्यार भरी लाठियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-आस्ट्रेलिया के मधुर संबंधों और कैंसर-मधुमेह पीड़ितों की मदद के लिए आयोजित स्प्रिट इंडिया दौड़ के तहत कन्याकुमारी से कश्मीर की यात्रा पर निकले अंतरराष्ट्रीय धावक पैट फार्मर शुक्रवार को कोसी पहुंचे। यहां रात में हाईवे पर होटल कंट्री इन में ब्रज की होली का आनंद लिया।
मथुरा के मुरारीलाल डास एकेडमी के कलाकारों ने फूलों की होली, लठामार होली से पैट फार्मर और मिसेज फार्मर का दिल जीत लिया। हुरियारिनों ने पैट फार्मर पर जब प्यार भरी लाठियां बरसाईं तो वह फूले नही समाए। राधा कृष्ण के स्वरुपों के साथ नृत्य कर तानिया फार्मर गदगद हो गईं। विद्या देवी जिंदल स्कूल के बच्चों ने पैट फार्मर से मुलाकात की और आटोग्राफ लिए।
आस्ट्रेलिया के धावक पैट फार्मर ने बताया कि वे कश्मीर 4-5 मई को पहुंचेंगे। अब तक 2700 किमी यात्रा तय कर चुके हैं। पांच लाख डॉलर कैंसर पीड़ितों और बच्चों के पोषण और शिक्षा के लिए दान कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्वागत करने वालों में यूपीटी के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश चंद, आरएसओ चंचल मिश्रा, आईटीडीसी के रीजनल मैनेजर एसआर मीना, जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, विकास डोभाल, योगेंद्र कुमार, राकेश, डीसी अग्रवाल, विजय जैन आदि थे।