फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mahashivratri celebration in mathura

जय बाबा भोले भंडारी, तेरी है महिमा न्यारी...

Mon, 07 Mar 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा Updated Mon, 07 Mar 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
mahashivratri celebration in mathura
महाशिवरात्रि पर शिवालयों पर लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
 ‘जय बाबा भोले भंडारी, तेरी है महिमा न्यारी।’ भगवान श्रीकृष्ण की नगरी सोमवार को महादेव की भक्ति के गीतों से गूंज उठी। महाशिवरात्रि पर शिवालयों पर भक्तों की काफी भीड़ उमड़ी। सुबह जलाभिषेक, पूजा अर्चना के बाद शाम को भव्य फूल बंगले सजाए गए।
विज्ञापन


सुबह से ही पूजन क्रम शुरू हो गया था। शहर के रंगेश्वर नाथ, भूतेश्वरनाथ महादेव, गल्तेश्वर, पिपलेश्वर, चिंताहरण आदि मंदिरों मेें कांवड़ियों ने गंगा जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने रोली, चावल, धतूरा आदि से शिवलिंग की विधि-विधान पूर्वक पूजा की। इस दौरान भगवान शिव की भक्ति से ओतप्रोत गीतों के गायन से भगवान श्रीकृष्ण की नगरी शिवभक्ति में सराबोर हो गई।  
विज्ञापन


यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने कृष्णगंगा घाट पर जल, दूध, दही, शहद, घी से महायज्ञ किया। प्रदीप बंसल, अनिल शर्मा, हरीश शर्मा, महेश पंडित, मोनू पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी विश्वनाथ के साथ मनाई महाशिवरात्रि
भव्य शोभायात्रा, डमरू की ध्वनि और मुख्य महंत व सेवायतों के साथ गोवर्धन स्थित रुद्रकुंड के नवनिर्मित मंदिर में विराजे बाबा काशी विश्वनाथ के समक्ष पहली बार महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन किया गया। ब्रज फाउंडेशन और ब्रजवासियों ने धूमधाम यह पर्व मनाया।


सुबह वेदपाठी ब्राह्मणों ने बाबा काशी विश्वनाथ का पंचगव्यों से अभिषेक किया। विधिवत पूजन कर स्तुति की गई। रात में जतीपुरा की भजन मंडली ने भजन गाए। ब्रज फाउंडेशन के अध्यक्ष विनीत नारायण ने अपनी टीम और जतीपुरावासियों के साथ बाबा काशी विश्वनाथ का अभिषेक किया। गोकुलेश शर्मा, छोटू, राजेश सिंह, राजकुमार कौशिक, गोपाल कौशिक आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed