{"_id":"56d9e3874f1c1b8b078b4a0a","slug":"bjym-national-meeting-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के लिए देश फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट और ‘मैं’ सबसे लास्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के लिए देश फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट और ‘मैं’ सबसे लास्ट
अमर उजाला ब्यूरो वृंदावन
Updated Sat, 05 Mar 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
वृंदावन में भाजयुमो की बैठक
- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक में युवाओं से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और उत्तर प्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया गया। शुक्रवार को विश्व शांति सेवा धाम के सभागार में आयोजित बैठक में देश के हालात और भाजपा के सामने चुनौतियों पर चर्चा की गई। शनिवार को भाजयुमो के राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे।
राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजयुमो ने पूरे देश में यूपीए विरोधी माहौल बनाया था तब जाकर केंद्र में पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार बनी। उन्होंने कहा कि देश के पहले राजनीतिक दल को आजादी के पहले दिन से ही सत्ता में आने का मौका मिला। वहीं हमें ऐसे समय में सत्ता में आने का अवसर मिला जब कांग्रेस ने देश को रसातल में लाकर रख दिया था।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम सत्ता के भूखे नहीं हैं। कांग्रेस की सत्ता क्या गई, कांग्रेस युवराज देश तोड़ने वालों के साथ खडे़ हो गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए फैमिली फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट और देश लास्ट होता है और भाजपा के लिए देश फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट और ‘मैं’ सबसे लास्ट होता है। उन्होंने कहा कि नमो विकास की नई पहचान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता मीडिया पर निर्भर होने की बजाय खुद जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कश्मीर के साथ हम भाजपाइयों का दिल का लगाव है। हमारे संस्थापक श्याम प्रसाद मुखर्जी ने धारा 370 और परमिट राज को समाप्त करने के साथ देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए जेल जाकर बलिदान दे दिया।
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि पहली बार देश में ऐसी सरकार बनी है जो लाइन में खडे़ अंतिम व्यक्ति के बारे में सोचती है और उसके कल्याण के लिए कार्य कर रही है। जहां अन्य राजनीतिक दल सत्ता की खातिर देश को तोड़ने की बात करते हैं, वहीं हम देश को जोड़कर विकास की नई परिभाषा लिखने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाना है। सरकार तभी सफल होगी जब सरकार की सभी उपलब्धियां जनता के बीच होंगी।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उड़ीसा प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि उमा भारती और शिवराज सिंह चौहान के समय में भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने देशद्रोही ताकतों के विरुद्ध जन आंदोलन किया था। अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में भाजयुमो ने कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराकर न केवल राष्ट्रीय एकता और अखंडता का परिचय दिया बल्कि देशद्रोही ताकतों को करारा जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं के बल पर भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और इसी युवा शक्ति के सहारे यूपी में भाजपा परचम लहराएगी। हम अन्य राजनीतिक दलों से भिन्न है। हम राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर चलते हैं।
उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न केवल तारीफ करता है बल्कि भारत के साथ खड़ा होने के लिए अन्य देश लालायित नजर आ रहे हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि मोदी सरकार के किसान समर्थक बजट और उपलब्धियों को जनता के बीच प्रचारित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को ईमानदारी से कार्य करना होगा तभी हम यूपी की सत्ता पर काबिज हो पाएंगे। यूपीए सरकार ने जो दस सालों में नहीं किया वो हमने बीस महीनों में करके दिखाया है।
इससे पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे ने दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया। भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश प्रभारी दयाशंकर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय, राजेश चौधरी, देवेंद्र शर्मा, उमेश खंडेलवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल टंडन, भाजपा ब्रज प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, रविकांत गर्ग, लक्ष्मीनारायण चौधरी, प्रणत पाल, अजय पोहिया, श्याम सिंह अहेरिया, वृंदावन के मुकेश गौतम, छाता के पालिकाध्यक्ष जगपाल सिंह, कोसीकलां के पालिकाध्यक्ष भगवत रुहेला, शिवशंकर वर्मा, राजेश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।