फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Manish Gupta murder case Bulldozer run on accused inspector

मनीष गुप्ता हत्याकांड: आरोपी इंस्पेक्टर के घर पर चला बुलडोजर, गोरखपुर में हुआ था कानपुर के कारोबारी का कत्ल

Sun, 03 Apr 2022 08:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यूपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यूपी Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 03 Apr 2022 08:50 PM IST
सार

कानपुर के कारोबारी की हत्या के आरोपी इंस्पेक्टर का लखनऊ में घर गिराया जा रहा है। अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपी के घर पर बुलडोजर चला।

विज्ञापन
Manish Gupta murder case Bulldozer run on accused inspector
आरोपी इंस्पेक्टर के घर चला बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा के बुलडोजर से बदमाश व पुलिसकर्मी कोई नहीं बचा है। चिनहट में रहने वाले कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह के अवैध रूप से बने मकान पर बाबा का बुलडोजर रविवार को गरजा। मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर के बिना नक्शा पास कराए बनाए गये तीन मंजिला भवन को रविवार को गिरा दिया गया है। आरोप है कि यह मकान अवैध तरीके से बनाया गया है। जगत नारायण पर सितंबर 2021 में गोरखपुर के रामगढ़ ताल थाने में तैनाती के दौरान प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की पीटकर हत्या का मुकदमा दर्ज है। वर्तमान में वह जेल में बंद है। एलडीए के अधिकारियों के मुताबिक अपने रसूख का प्रयोग कर इंस्पेक्टर ने बिना नक्शा पास कराए ही मकान का निर्माण कराया था।

विज्ञापन


लखनऊ विकास प्राधिकरण के जोन-एक के प्रभारी अधिकारी अमित सिंह राठौर केमुताबिक इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह का चिनहट के देवराजी विहार, सरायशेख, सतरिख रोड पर 900 वर्गफीट का मकान है। जिसमें 10 से अधिक कमरे बने हैं। इसकी कीमत करीब एक करोड़ बताई जा रही है। प्रभारी अधिकारी के मुताबिक इस मकान का निर्माण बिना नक्शा पास कराए ही करवा लिया गया था। इसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद रविवार को एलडीए ने कार्रवाई की है। इस अवैध निर्माण को स्वत: गिराने के लिए 3 मार्च को नोटिस दी गई थी। एक महीने तक कोई कार्रवाई न होने पर एलडीए ने कदम उठाया है। रविवार को एलडीए व चिनहट पुलिस की टीम की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण किया गया। इसके पहले घर में रह रहे किराएदारों को ढहाने से पहले बाहर निकाल दिया गया था। मकान जगत नारायण सिंह व प्रिंस और एक अन्य के नाम से दर्ज है। इस दौरान अवर अभियंता सुभाष शर्मा, इम्तियाज अहमद और सुरेंद्र द्विवेदी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

 

बर्खास्त हो चुका है इंस्पेक्टर
हत्यारोपी इंस्पेक्टर वर्तमान में जेल में बंद है। उसे बर्खास्त भी कर दिया गया था। हत्याकांड में इंस्पेक्टर समेत सभी छह आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ सीबीआई चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। जगत नारायण गोरखपुर में तैनात था। वहां के एक होटल में उसने मनीष गुप्ता को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई थी। इस हत्याकांड में सीबीआई ने अपनी चार्जशीट 7 जनवरी को कोर्ट में दाखिल कर दिया है। जिसमें कहा था कि मनीष अपने कुछ साथियों के साथ गोरखपुर गया था। वहां पुलिस वालों ने होटल में पीट-पीटकर मार डाला।
 

मुख्यमंत्री की सिफारिश पर सीबीआई ने लिया था केस

कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता  की गोरखपुर के रामगढ़ताल इलाके के होटल कृष्णा पैलेस में 27 सितंबर 2021 की रात पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। परिवार वालों ने पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाया था। इस मामले में मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी ने रामगढ़ताल थाने पर तैनात रहे इंस्पेक्टर जेएन सिंह, दरोगा अक्षय मिश्र, राहुल दुबे, विजय यादव, कांस्टेबल कमलेश यादव और आरक्षी प्रशांत सहित छह पुलिसकर्मियों पर पति की हत्या का केस दर्ज कराया है। सभी पुलिसकर्मी वर्तमान में जेल में बंद हैं। इस मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद सिफारिश की थी। इसके बाद 2 नवंबर को सीबीआई ने केस विवेचना के लिए लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed