{"_id":"5dcea0538ebc3e549c336c29","slug":"man-falls-in-ganga-due-to-epilepsy-and-dies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: मिर्गी आने से फिसला पैर, गंगा में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: मिर्गी आने से फिसला पैर, गंगा में डूबने से युवक की मौत
Sat, 16 Nov 2019 06:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम
varanasi
varanasi
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 16 Nov 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
मिर्गी आने से गंगा में गिरा युवक , डूबने से हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के दशाश्वमेध थाना के अंतर्गत राजेंद्र प्रसाद घाट के सामने शुक्रवार रात केदार मांझी(28) गंगा आरती के बाद नाव से उतरते समय मिर्गी का दौरा पड़ने से फिसल कर गहरे पानी मे चला गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अपने सिपाहियों के साथ मौके पर तत्काल पहुंचे। रात में ही काफी खोजने का काफी प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
शुक्रवार को एक बार फिर स्थानीय गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ की टीम ने काफी प्रयास के बाद शव को दूढ़ निकाला। शव को देखते ही घटनास्थल पर मौजूद शोकाकुल परिजनों में कोहराम मच गया। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
मृतक सोनारपुरा का निवासी है। परिवार में माता, पिता, दो बहनें हैं। माझी किसी के नाव पर नौकरी करके अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता था।