फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   man died in kitchen fire

बीड़ी जलाने के चक्कर में जिंदा जला अधेड़

Sat, 15 Jun 2013 01:38 AM IST
बाराबंकी/ब्यूरो
बाराबंकी/ब्यूरो Updated Sat, 15 Jun 2013 01:38 AM IST
विज्ञापन
man died in kitchen fire

गैस चूल्हे के पाइप में रिसाव होने से लगी आग में शुक्रवार की सुबह उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के गांव बांसा में एक व्यक्ति जिंदा जल गया। यह हादसा उस समय हुआ जब वह गैस चूल्हा जलाकर बीड़ी सुलगा रहा था।

विज्ञापन


परिवार के लोगों के अनुसार, अमर सिंह रावत (50) शुक्रवार को करीब 11 बजे बीड़ी जलाने के लिए रसोई घर में गए। कागज जलाकर बीड़ी सुलगाने के बाद बीड़ी उन्होंने उसे वहीं पर फेंक दिया।
विज्ञापन


इस बीच गैस सिलेंडर की पाइप लाइन से गैस रिसाव होने से आग लग गई जिसकी चपेट में आकर अमर सिंह आ गए। देखते ही देखते आग पूरे रसोई घर में फैल गई और उनको भागने तक का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की लपटों से घिरे अमर सिंह की चीख-पुकार सुनकर घर वाले और ग्रामीण भी दौड़े लेकिन रसोई घर में लगी भीषण आग और वहां रखे भरे सिलेंडर के चलते किसी की हिम्मत अंदर जाने की नहीं हुई।


बड़ी मुश्किल से किसी तरह आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक गंभीर रूप से झुलसे अमर सिंह की मौत हो गई। हादसे में रसोई घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।

ग्रामीणों की सूचना पर मसौली पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थानाध्यक्ष मसौली श्यामबाबू शुक्ल ने बताया कि हादसे में अमर सिंह की मौत हो गई है जबकि अन्य कोई नहीं झुलसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed