{"_id":"71eebc2a-aa7a-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"man-arrested-for-raping-6-year-old-girl-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ रेप मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ रेप मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
लखनऊ/एजेंसी
Updated Sun, 21 Apr 2013 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में छह वर्षीय बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक अरुण कुमार ने पत्रकारों को बताया कि 18 अप्रैल को अलीगढ़ के बन्ना देवी इलाके के नगलाखेर गांव में एक छह वर्षीय बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। उसका शव खेत में पाया गया था।
कुमार के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति सुमन ने अपना गुनाह कबूल किया है। सुमन का कहना है कि उसने वारदात के दिन शराब पीकर इस कृत्य को अंजाम दिया। नशे में वह पीड़िता को उठा ले गया और दुराचार के बाद उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
बलात्कारी की गिरफ्तारी पर अलीगढ़ के पुलिस उपमहानिरीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अब आरोपी के डीएनए और अंडरगारमेंट की जांच कराई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ में इस घटना के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए यूपी पुलिस के सख्त रवैये की काफी आलोचना हुई थी। इस मामले में कुछ पुलिसकर्मी निलंबित हुए थे।
विज्ञापन