फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Increased income tax increase on mobile towers

आय वृद्धि को मोबाइल टावरों पर बढ़ेगा टैक्स

Sat, 12 Mar 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 12 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Increased income tax increase on mobile towers
बैठक में मंथ्‍ान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 जिला पंचायत की बैठक शनिवार को कार्यालय में हुई। इसमें पिछले वर्ष के आय व्यय की समीक्षा की गई। इस वर्ष के लिए 22.50 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। जिला पंचायत की आय बढ़ाने के लिए मोबाइल टावरों पर टैक्स बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव ने सर्वप्रथम वार्ड संख्या 13 से चुने गए सदस्य जय सिंह को शपथ दिलाई। बैठक में जिला पंचायत का पुनरीक्षित बजट 2015-16 प्रस्तुत किया गया। इसमें आय 267119158 रुपये के  सापेक्ष 256502085 रुपये व्यय हुआ। वर्ष 2016-17 के लिए अनुमानित आय 232762073 रुपये के सापेक्ष 222553000 रुपये व्यय का बजट स्वीकृत किया गया। राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत प्रस्तावित कार्य योजना को स्वीकृति ग्रामीण अंचलों के विकास के लिए प्रदान की गई। जिला पंचायत की आय वृद्धि के लिए मोबाइल टॉवरों की उपविधि और पुरानी उपविधियों की दरों में आवश्यक संशोधन का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। जिले में अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा भी की गई। बैठक में विधायक करहल सोबरन सिंह यादव के साथ ही जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed