फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Be forced to shut down shops in town

शहर में जबरन बंद कराईं दुकानें

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Be forced to shut down shops in town
एक्साइज ड्यूटी का विरोध - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी/बेवर। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में शहर से लेकर देहात तक सराफा बाजार बंद रहा। शहर में कुछ एक दुकानें खुलीं तो उन्हें अन्य व्यापारियों ने जबरन बंद करा दिया। वहीं, बेवर में सराफा व्यवसायियों ने प्रतिष्ठान बंद कर प्रदर्शन किया। साथ ही काली पट्टी बांधकर आक्रोश जताया। बाद में वित्तमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम भोगांव को सौंपा। आक्रोशित व्यापारियों ने सदर चौराहे पर वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

रविवार को शहर का सराफा बाजार आठवें दिन भी बंद रहा। इस दौरान कुछ एक दुकानें खुलीं तो उन्हें अन्य व्यापारियों ने बंद करा दिया। व्यापारियों ने बैठक कर केंद्रीय वित्तमंत्री का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जब तक वित्तमंत्री निर्णय वापस नहीं लेते बाजार नहीं खुलेगा। व्यापारियों ने बताया कि 17 मार्च को भारत बंद का वे पूर्ण समर्थन करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, बेवर के सराफा व्यवसायियों ने प्रतिष्ठान बंद रखकर वैश्य धर्मशाला के निकट राजीव मिश्रा सराफ के प्रतिष्ठान के बाहर बैठक की और काली पट्टी बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया। सराफा स्वर्णकार व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार दीक्षित ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्णय से धंधा चौपट हुआ जा रहा है। जब तक सरकार इसे वापस नहीं लेती आंदोलन जारी रहेगा। संघ के मंत्री रजनीश वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार को निर्णय वापस लेना चाहिए, ताकि कारोबार प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पहुंचे भोगांव उपजिलाधिकारी विजयप्रताप सिंह को सराफ व्यवसायियों ने वित्तमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बाद में सदर चौराहे पर वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। इस मौके पर सर्वेश सोलंकी, कुंदनलाल वर्मा, सुशील कुमार, मंजीत कुमार, राजीव कुमार, अशोक गुप्ता, गणेश सिंह, काशीनाथ, संजय वर्मा, रंजीत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed