फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two killed in road accidents, five injured

सड़क हादसों में दो की मौत, पांच जख्मी

Tue, 08 Mar 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Tue, 08 Mar 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
 Two killed in road accidents, five injured
Accident
जिले के तीन क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना के चलते दो लोगों की जान चली गई। हादसों में युवती समेत पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने एक मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के धनेवा धनेई निवासी सत्येन्द्र तिवारी बरगदवां बाजार में आर्केस्ट्रा ग्रुप चलाते थे। महिला मित्र व नर्तकी कलकत्ता निवासी काजल के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। ठूठीबारी रोड स्थित फरसहिया पोखरे के पास ईंट लदे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


गांव से आ रहे पूर्व विधायक अवनिंद्र नाथ द्विवेदी ने घायलों को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल सत्येन्द्र तिवारी को मृत घोषित कर दिया। काजल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। बताया जाता है कि धनेवा निवासी नीरज तिवारी भी उसी ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। एसओ वीपी सिंह ने बताया ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना रविवार रात सेमरा चंद्रौली के पास हुई। श्यामदेउरवा क्षेत्र के सेमरा चंद्रौली निवासी इंद्रेश शर्मा रविवार शाम मजदूरी कर साइकिल से घर आ रहे थे। दरवाजे के सामने जैसे ही मुड़े कि छपिया से सेमरा चंद्रौली जा रहे गांव के मोहरदीन ने बाइक से पीछे से टक्कर मार दी। इंद्रेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

घर वालों ने आनन-फानन में गोरखनाथ अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह घर वाले लाश लेकर श्यामदेउरवा थाने पहुंचे। पुलिस ने मृतक की पत्नी सुनीता के तहरीर पर चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर मौत के घाट उतारने के संबंध की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसओ रमाकर यादव का कहना है कि चालक पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



तीसरी घटना सिंनदुरिया क्षेत्र में हुई। प्रतिनिधि के मुताबिक मिठौरा के सिन्दुरिया सड़क टोले में हनुमान मंदिर के पास बाइक से दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परसामीर निवासी युसुफ मंजरी सिसवा के लिए बाइक निकले थे। लक्ष्मीरपुर के छेदी प्रधान के बेटे रमजान और करीम निचलौल की तरफ जा रहे थे। हनुमान मंदिर मोड़ पर दोनों की बाइक आपस में टकरा गई। जिससे तीनों लोग घायल हो गए।जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed