{"_id":"56e40ddf4f1c1bce588b4586","slug":"accident-at-rial-trake","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर मिली रेलकर्मी की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक पर मिली रेलकर्मी की लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Sat, 12 Mar 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेहड़ा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर शनिवार सुबह एक शख्स की लाश होने की सूचना पर भीड़ लग गई। जेब में मिले कागजात से पहचान रेल कर्मचारी निवासी पादरी बाजार गोरखपुर के रूप में हुई। लाश कटी हुई थी।
स्टेशन के पूर्वी छोर पर शनिवार सुबह लाश होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। एसआई अवधेश नरायन तिवारी टीम के साथ पहुंचे। मृतक की जेब में रेलवे पास व अन्य कागजात के आधार पर पहचान गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार निवासी विनोद पांडेय के रूप में हुई।
घटना की सूचना घरवालों को दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने हत्या की आशंका जताई। गोरखपुर में ड्यूटी के दौरान वह यहां कैसे पहुंच गए। शरीर में गंभीर चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनभरन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।