{"_id":"5bc233c8bdec22693d12058c","slug":"mahamandaleshwar-brajesh-shastri-said-faith-of-saints-has-lost-modi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार को महामंडलेश्वर बृजेश शास्त्री ने लिया आड़े हाथ, कहा- संतों का विश्वास खो चुकी है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार को महामंडलेश्वर बृजेश शास्त्री ने लिया आड़े हाथ, कहा- संतों का विश्वास खो चुकी है सरकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
महामंडलेश्वर बृजेश शास्त्री
महामंडलेश्वर बृजेश शास्त्री ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार संतों का विश्वास खो चुकी है। इस सरकार ने न तो राम मंदिर बनाया और न ही गंगा की सफाई कराई। यही नहीं मोदी सरकार अब हिंदुओं को विघटित करने में लगी है। वह यहां हनुमान जयंती शोभायात्रा का शुभारंभ करने आए थे और इस दौरान पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान में कटासराज मंदिर पर अभिषेक करने और पाकिस्तान की बुद्धि शुद्धि के लिए वहां यज्ञ करने के लिए जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पाकिस्तान भेजने के मामले में हमारी भारत सरकार नाकाम साबित हुई। उन्होंने कहा कि जब-जब संतों पर आपत्ति आती है तो भगवान को अवतार लेना पड़ता है।
विज्ञापन
यहां हम लोगों को भारत सरकार पर विश्वास था। मोदी सरकार बनेगी और हमारे धर्म को उन्नति की ओर ले जाएगी। जितना हमने सोचा था उतना ही विपरीत काम हो रहा है। न तो गंगा की सफाई का काम हो पाया और न ही राम मंदिर बन पाया। धर्म और जाति की राजनीति तेज हो गई और जो हिंदू एकजुट था, उस हिंदू में उन्होंने विघटन पैदा कर दिया।
विज्ञापन