{"_id":"52791a88-98e7-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"made-mms-of-hiw-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का ही बना डाला MMS और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी का ही बना डाला MMS और...
मैनपुरी/ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2013 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शिक्षामित्र ने ऐसा कारनामा किया, जिसे सुनकर अधिकारी भी हैरत में हैं।
विज्ञापन
उसने अपनी पत्नी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और मोबाइल से उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं। उसने पत्नी से एक पक्षीय रूप से तलाक लेकर दूसरी शादी भी रचा ली।
कानूनी कार्रवाई करने पर पत्नी को सबक सिखाने की धमकी दे रहा है। पीड़िता शुक्रवार को एसपी से मिली और न्याय की मांग की। एसपी ने थाना पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिला इटावा के बसरेहर निवासी महिला स्थायी शिक्षक बनने के लिए प्रशिक्षण ले रही है। महिला का पति और ससुराल वाले उस पर नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहे थे। इसी बीच महिला के पति का भी शिक्षामित्र के पद पर चयन हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद महिला के पति ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। उसके प्रमाणपत्र छीन कर मारपीट कर घर से निकाल दिया और एक पक्षीय रूप से कोर्ट से तलाक लेने के बाद दूसरी शादी रचा ली।
शुक्रवार को पीड़ित महिला अपने परिवार के लोगों के साथ एसपी श्रीकांत सिंह से मिली। उसने ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि उसके पति ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद उसकी मोबाइल से अश्लील तस्वीरें खींच ली।
इन तस्वीरों के माध्यम से वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है। यही नहीं नौ मई 2011 को उसे मारने की कोशिश भी की गई थी। इसकी थाना किशनी में रिपोर्ट भी दर्ज है।
एसपी को दिए ज्ञापन में पीड़ित महिला ने कहा कि 24 फरवरी को वह पल्स पोलियो की ड्यूटी कर वापस घर आ रही थी। रास्ते में उसके पति ने उसे रोक कर कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी।
एसपी ने महिला थाना प्रभारी और कुर्रा थाना प्रभारी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।