फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow: If you don't get a cylinder, you can complain to the ADM's CUG number 9415005006.

Lucknow: सिलिंडर न मिलने पर एडीएम के सीयूजी नंबर 9415005006 पर कर सकते हैं शिकायत

Tue, 17 Mar 2026 05:52 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 17 Mar 2026 05:52 PM IST
सार

उपभोक्ताओं की समस्या हल कराने के उद्देश्य से अमर उजाला में सोमवार के अंक में एडीएम (आपूर्ति) का सीयूजी नंबर प्रकाशित किया गया था। एडीएम ज्योति गौतम ने बताया कि सुबह से दोपहर तक करीब 50 उपभोक्ताओं के फोन उनके पास आ गए थे।

विज्ञापन
Lucknow: If you don't get a cylinder, you can complain to the ADM's CUG number 9415005006.
- फोटो : संवाद

विस्तार

आदिल नगर निवासी सुरेश गौतम भारत गैस के उपभोक्ता हैं। बुक कराने के पांच दिन बाद भी उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। वह एजेंसी के भी कई चक्कर लगा चुके थे। मंसूर नगर निवासी विनोद जायसवाल भी सिलिंडर नहीं मिलने से परेशान थे। इन लोगों ने सोमवार सुबह एडीएम (आपूर्ति) ज्योति गौतम के सीयूजी नंबर पर फोन किया।

विज्ञापन


एडीएम ने व्हाट्सएप पर बुकिंग से जुड़ा विवरण मंगाया। इसके बाद संबंधित एजेंसी से समाधान कर सूचना देने के लिए कहा। शाम को एडीएम ने जब दोनों उपभोक्ताओं से फीडबैक लिया तो उन लोगों ने बताया कि उन्हें सिलिंडर मिल गया है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं की समस्या हल कराने के उद्देश्य से अमर उजाला में सोमवार के अंक में एडीएम (आपूर्ति) का सीयूजी नंबर प्रकाशित किया गया था। एडीएम ज्योति गौतम ने बताया कि सुबह से दोपहर तक करीब 50 उपभोक्ताओं के फोन उनके पास आ गए थे। सभी से उनका विवरण मंगाकर संबंधित एजेंसी व अधिकारी को भेज कर समस्या समाधान के निर्देश दिए गए। शाम तक सभी उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें सिलिंडर मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम ने दावा किया कि जिले में घरेलू सिलिंडर की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह नियमानुसार समय पर अपनी गैस बुक कराएं। उन्हें मिले मेसेज के मुताबिक अगर समय पर सिलिंडर नहीं मिलता है तो वह सीयूजी नंबर 9415005006 पर शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed