फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow: Cyclone Arnab impacts Karva Chauth; moon not visible in most areas; rain in some parts

लखनऊ: चक्रवात अर्नब का असर करवा चौथ पर, ज्यादातर इलाकों में नहीं दिखा चांद; डिप्टी सीएम ने पत्नी संग की पूजा

Thu, 29 Oct 2026 09:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 29 Oct 2026 09:07 PM IST
सार

Karwa Chauth puja was performed:लखनऊ में अर्णब चक्रवात का असर करवा चौथ पर पड़ा। बारिश की वजह से चांद नहीं देखा जा सका।

विज्ञापन
Lucknow: Cyclone Arnab impacts Karva Chauth; moon not visible in most areas; rain in some parts
व्रत खोलतीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की धर्मपत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेंहदी से सजे हाथ और पारंपरिक साज श्रृंगार के साथ आसमान में बादलों के बीच सुहागिन महिलाएं बृहस्पतिवार को चांद का दीदार करने के लिए इंतजार करती दिखीं। मौसम ने करवाचौथ के त्योहार पर थोड़ा सा माहौल तो बदला लेकिन सुहागिन महिलाओं ने इसका भी हल निकाल लिया और सराय माली खां में तो नीतू रस्तोगी और रूपाली रस्तोगी ने थाली में चांद बनाकर उसकी पूजा के साथ व्रत खोला। मरीन ड्राइव पर महिलाओं ने चलनी से चांद का दीदार कर पति की लंबी आयु की कामना की और कई महिलाओं ने बरसती बूंदों के बीच करवाचौथ की पूजा की।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पत्नी नम्रता पाठक के साथ करवाचौथ का त्योहार मनाया और पूजा के बाद पानी पिलाकर पत्नी का व्रत तुड़वाया। मोतीनगर के श्री आनंदपुर सत्संग आश्रम में महिलाओं ने करवाचौथ की पूजा की। इंदिरानगर ए ब्लॉक में महिलाओं ने बड़े ही धूमधाम से अपने पतियों के साथ करवाचौथ का त्योहार मनाया। गोमतीनगर विपुलखंड में गौरी गुप्ता, माया यादव, मनु चौहान, सुनयना चौधरी, आरती व अन्य महिलाओं ने पूजा कर पति की लंबी आयु की कामना की तो पंकज और कोपल मेहरोत्रा ने भी करवाचौथ का त्योहार मनाया।

विज्ञापन
Trending Videos

डिप्टी सीएम ने पत्नी संग की पूजा

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पत्नी नम्रता पाठक के साथ करवा चौथ का पर्व मनाया। उन्होंने पत्नी को पानी पिला कर व्रत तुड़वाया। डिप्टी सीएम की पत्नी नम्रता पाठक ने कहा, "हम बस इतना कहना चाहते हैं कि सबसे पहले, आप सभी को करवा चौथ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, जो बहनें अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं, उनके लिए यह व्रत हमें यह सिखाता है कि हम प्रार्थना करें कि आपका परिवार, आपके बच्चे और आपके पति, सभी दीर्घायु हों। हम भगवान गौरी-शंकर से यही प्रार्थना करते हैं और चंद्र देव को नमन करते हैं।"

विज्ञापन

चांद न दिखे तो ऐसे खोलें व्रत
करवा चौथ पर बारिश या बादलों के कारण चांद न दिखे तो चंद्रोदय के निर्धारित समय पर चंद्रमा की दिशा में अर्घ्य देकर व्रत खोल सकती हैं। पारंपरिक मान्यता के अनुसार, चौकी पर चावल से चांद की आकृति बनाकर छलनी से दर्शन करें और ॐ चंद्राय नमः मंत्र का जाप करें। भगवान शिव या चांदी के सिक्के को चंद्रमा का प्रतीक मानकर पूजा भी कर सकती हैं।

व्रत और पूजन का शुभ मुहूर्त
चतुर्थी तिथि 28 अक्तूबर की रात 1:06 बजे से शुरू होकर 29 अक्तूबर की रात 10:09 बजे तक रहेगी। पूजन का शुभमुहूर्त शाम 5:26 से 6:43 बजे तक है, जबकि चंद्रोदय रात 8:06 बजे होगा। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के अनुसार, शुक्र अस्त होने के बावजूद महिलाएं करवा चौथ व्रत विधि-विधान से रख सकती हैं। उन्हें इसे लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed