फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lok sabha election 2024 know what was difference between actual results of 2019 and exit polls

UP Exit Poll 2024: साल 2019 में कैसा रहा था एग्जिट पोल, नतीजों के कितने करीब था अनुमान? पढ़ें ये रिपोर्ट

Thu, 30 May 2024 12:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 30 May 2024 12:30 PM IST
सार

Uttar Pradesh Lok Sabha Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान 1 जून को खत्म होगा। अंतिम चरण का मतदान खत्म होते ही सबकी निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी होंगी। तो आइए हम आपको यहां उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 में मतगणना से पहले आए एग्जिट पोल और नतीजों के बीच कितना अंतर रहा था। उसके बारे में बता रहे हैं। पढ़ें ये खास रिपोर्ट...

विज्ञापन
Lok sabha election 2024 know what was difference between actual results of 2019 and exit polls
Lok sabha election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Lok Sabha Exit Poll 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान एक जून को होगा, इसी के साथ देश भर में चुनावी शोर थम जाएगा। मतदान खत्म होने के बाद 1 जून की शाम को ही सभी राज्यों की सीटों के एग्जिट पोल सामने आ जाएंगे। जिसमें देश का सबसे बड़ा सियासी सूबा उत्तर प्रदेश भी शामिल है। उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर एक जून की शाम को एग्जिट पोल सामने आ जाएंगे। एक जून को अमर उजाला App और amarujala.com पर सबसे पहले सभी एग्जिट पोल देखें

विज्ञापन



2019 में इतना रहा वास्तविक नतीजों और एग्जिट पोल के बीच का अंतर
एबीपी-नील्सन एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में भाजपा को 22, कांग्रेस को 2, सपा-बसपा गठबंधन को 56 सीटों का अनुमान था। टाइम्स नाउ-वीएमआर एग्जिट पोल में भाजपा को 58 सीटें, सपा-बसपा को 20 जबकि कांग्रेस को दो सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल में भाजपा को 50 सीटें, कांग्रेस को दो और सपा-बसपा गठबंधन को 28 सीटें मिलने के आसार जताए गए थे। आजतक-एक्सिस एग्जिट पोल में भाजपा को 62-68, कांग्रेस को एक से दो और सपा-बसपा गठबंधन को 10-16 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। जबकि 2019 के नतीजों में भाजपा ने 62, बसपा ने 10, सपा ने 5, अपना दल (सोनेलाल) ने 2 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती थी।
विज्ञापन


जानें क्या है एग्जिट पोल 
दरअसल एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से वोटर्स से सवाल पूछा जाता है। मतदान खत्म होने तक ऐसे सवाल बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जून को अमर उजाला App और amarujala.com पर देखें सभी एग्जिट पोल

एक जून को Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल एक जगह मिलेंगे। जैसे ही अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू होंगे उन सभी को उसी वक्त आप अमर उजाला पर देख सकेंगे। 

सभी एग्जिट पोल का औसत यानी पोल ऑफ पोल्स में कहां किसकी सरकार बन सकती है, ये भी हम आपको बताएंगे। चुनाव के दौरान आने वाले ओपिनियन पोल से चुनाव बाद के एग्जिट पोल कितने बदले। किन राज्यों में किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं। कहां मौजूदा सरकार पर लोग फिर से भरोसा जता सकते हैं। कहां सत्ता परिवर्तन हो सकता है? ये सब आपको Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed