{"_id":"4c38c05651811fd00426e3c6fa1a9da3","slug":"left-polish-woman-after-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पोलैंड की महिला से शादी रचा एक माह बाद भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पोलैंड की महिला से शादी रचा एक माह बाद भागा
मथुरा/ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मथुरा में कृष्ण भक्ति को सात समंदर पार से मथुरा आई पोलैंड की महिला संग सात फेरे लेकर जिंदगी बिताने का वादा करने वाला युवक उसे छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
दोनों ने धर्म बदलकर एक माह पूर्व गाजेबाजे संग शादी की थी। एक हफ्ते से पति की खोज कर रही विदेशी महिला दर-दर भटक रही है।
पाश्चात्य सभ्यता के विपरीत कृष्ण भक्ति से ओतप्रोत पोलैंड निवासी जोहाना दस साल के वीजा पर 2010 में मथुरा आ गईं। यहां गोवर्धन राधाकुंड में एक आश्रम में रहने लगीं।
विज्ञापन
वहां इलेक्ट्रीशियन का काम करने वाले युवक और जोहाना ने धर्म बदलकर 28 जून 2013 को मथुरा में यमुना किनारे एक धर्मशाला में शादी कर ली। शादी के बाद युवक ने अपना नाम गौरचंद्र रख लिया और जोहाना ने अपना नाम आनंदनीदेवी दासी रख लिया। वे राधाकुंड में रहने लगे।
विज्ञापन
जोहाना के अनुसार एक माह बाद ही युवक अपनी जिम्मेदारियों से भागने लगा। आखिर में एक सप्ताह से वह घर से गायब है। मामले में जोहाना ने गोवर्धन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।