{"_id":"1d3de6ae-808d-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"lathmar-holi-will-starts-since-march-21st","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयार हो जाइए बरसाना की लठामार होली के लिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयार हो जाइए बरसाना की लठामार होली के लिए
नंदगांव/ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2013 08:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व प्रसिद्ध नंदगांव और बरसाना की लठामार होली का आयोजन 21 और 22 मार्च को किया जाएगा। इस महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नंदभवन के सेवायत पूर्व प्रवक्ता विजन गोस्वामी ने बताया कि बरसाना से 20 मार्च को अष्टमी के दिन होली के निमंत्रण रूपी गुलाल आएगा। होली का न्योता मिलने के बाद नंदभवन में उत्सव का आयोजन किया जाएगा। वहीं इसी दिन बरसाना में लड्डू होली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
होली का न्यौता पाकर हर्षित नंदगांव के हुरियारे 21 मार्च को सज-धज कर बरसाना पहुंचेंगे। श्रीजी मंदिर में समाज गायन के पश्चात रंगीली गली में पौराणिक व ऐतिहासिक लठमार होली का नजारा देखने को मिलेगा। इसी क्रम में 22 मार्च को नंदगांव के नंदभवन में समाज गायन के बाद रंगीली गली और लठमार होली चौक पर द्वापर युग की इस अद्भुत लीला का आनंद लिया जाएगा।
विज्ञापन
26 मार्च पूर्णिमा को होलिका दहन, ब्रज के गांव फालैन व जटवारी में 26 की रात व 27 की सुबह के बीच धधकती आग से पंडा निकलेगा। 27 मार्च को धूलहोली एवं होली विदा महोत्सव, 27 मार्च को जाब एवं नंदगांव में ऐतिहासिक हुरंगा होगा। वहीं 29 मार्च को बठैन एवं गिडोह में हुरंगा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
धमार गायन से गूंजा नंदभवन
फागुन मास लगते ही नंदभवन में समाज गायन के दौरान धमार गायन प्रारंभ हो गया है। इसी के साथ नंदगांव और बरसाना के मंदिरों में ऐतिहासिक लठामार होली की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
मंगलवार को नंदभवन में समाज गायन का आयोजन किया गया। इस दौरान ऋतु बसंत सुख खेलियै आयौ फागुन मास..., होरी डांडौ रापियौ सब ब्रजजन हियैं हुलास...समेत पदों का गायन किया गया।