फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Planning committee members The uncontested election set

योजना समिति के सदस्यों  का निर्विरोध निर्वाचन तय 

Tue, 08 Mar 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 08 Mar 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
 Planning committee members The uncontested election set
नामांकन - फोटो : अमर उजाला
जिला योजना समिति के सभी 25 सदस्य पदों के लिए मंगलवार को जिला पंचायत सदस्यों ने एडीएम कोर्ट में एकल नामांकन दाखिल किया। आरक्षणवार एकल नामांकन होने के कारण इन पदों के लिए सभी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। हालांकि अभी प्रक्रिया के अनुसार 12 मार्च को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। जिसके बाद ही 16 मार्च को होने वाले मतदान और मतगणना की स्थिति साफ हो सकेगी। 
विज्ञापन

एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि 28 सदस्यों वाली जिला योजना समिति के लिए मंगलवार को 25 जिला पंचायत सदस्यों ने आरक्षणवार अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। एक सीट पर एक ही प्रत्याशी का नामांकन-पत्र प्राप्त किया गया। उन्होंने बताया कि जिला योजना समिति के तीन सदस्यों का निर्वाचन नगरीय निकाय के सदस्यों में से किया जाना है, लेकिन अभी नगरीय निकाय के पुराने सदस्यों का कार्यकाल चल रहा है। नए सदस्यों के निर्वाचन के बाद नए सिरे से उनका निर्वाचन किया जाएगा। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए लगभग सभी जिला पंचायत सदस्य सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल की अगुवाई में एडीएम कोर्ट पहुंचे और अपना नामांकन कराया। 
विज्ञापन

--
इन सदस्यों ने कराया नामांकन 
अनारक्षित वर्ग
प्रहलाद पटेल, महेंद्र सिंह, माजिद अली, मिथिलेश कुमार सिंह, अशोक शर्मा, विमिलेश कुमार, जाबिर अली
अनारक्षित महिला
आरती चौधरी, नगमा, बीना सिंह, सुमन सिंह
अनुसूचित जाति
प्रवीन कुमार, विनोद कुमार, शिवकुमार, रामकुमार, नन्हे लाल
अनुसूचित जाति महिला
कल्पना, अलका 
अन्य पिछड़ा वर्ग
सत्यराम, सुरेश पाल सिंह, जसवंत सिंह, पंकज कुमार, सतेंद्र कुमार 
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
कामिनी देवी, ऊषा देवी 
--
विकास की योजनाओं पर देंगे सुझाव 
जिला योजना समिति के  सदस्य चुने जाने के बाद सभी जिला पंचायत सदस्य विकास की योजनाओं के  लिए होने वाली जिला योजना की बैठक में अपना सुझाव दे सकेंगे। साथ ही प्रस्ताव भी रख सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि जिला योजना समिति जिले के विकास को लेकर योजना तैयार करती है, जिसका कार्यदाई संस्थाएं अनुपालन करती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed