{"_id":"56e591604f1c1b873e8b4568","slug":"police-said-a-post-mortem-of-the-body-found-the-edge-of-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के किनारे मिले शव का पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव के किनारे मिले शव का पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
ब्यूरो/बिजुआ।
Updated Sun, 13 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
- भीरा थाना के नौसर जोगी गांव में शनिवार रात को मिला था शव
- परिजनों ने हत्या होने की आशंका जताकर कराया पोस्टमार्टम
भीरा थाना इलाके के नौसर जोगी गांव में एक ग्रामीण का शव मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। मृतक गांव का ही रहने वाला है, बताते हैं कि उसे दौरे पड़ते थे, वह अक्सर बेहोश होकर गिर जाता था।
पुलिस चौकी बिजुआ के नौसर जोगी गांव निवासी महेश उर्फ पट्टे (35) का शव शनिवार देर शाम को गांव के भीतर खड़ंजे के किनारे पड़ा होने से लोगों का तांता लग गया। महेश के शव को देखकर उसके भाई शिव चरन को खबर दी गई, वहीं बिजुआ चौकी से भी फोर्स पहुंच गई। जिस स्थान पर शव मिला उसकी पड़ोसी प्रत्यक्षदर्शी महिला के मुताबिक शनिवार शाम करीब सात बजे महेश इधर से गुजर रहा था, अचानक वह जमीन पर गिर गया, उसके हाथ पैर कांप रहे थे। महिला का कहना है कि भाई की हालत की खबर जब शिवचरन को लोगों ने भेजवाई तब उसने इसे ले जाने एवं भाई मानने से तक इंकार कर दिया था। हालांकि रात को मृतक महेश के नाक से खून बह रहा था। बहरहाल रात को ही पुलिस मृतक के पोस्टमार्टम कराने को राजी थी, लेकिन दूसरे भाईयों के न होने एवं शिवचरन के भी इंकार करने से शव को ग्रामीणों के सहयोग से उसके घर भेजवा दिया गया था। सुबह मृतक के भाईयों एवं रिश्तेदारों ने जब दावा किया कि मृतक महेश का एक पैर टूटा है, साथ ही उसके सिर पर धारदार हथियार का घाव है एवं उसका एक कान और आंख गायब है। उन्होंने महेश की हत्या होने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हत्या की सूचना पर बसपा के जिला पंचायत सदस्य शिवकुमार गिरि, प्रधान श्रीकेशन वर्मा समेत दर्जनों लोग पहुंच गए। हंगामे की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ब्रजराज यादव ने मृतक के भाई से तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस ने मांगा डॉक्टर से ओपीनियन
पुलिस ने पंचनामा भरते समय पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर से ओपीनियन भी मांगी है, पुलिस ने इस बात का उल्लेख कर सहयोग मांगा है कि मृतक के शरीर पर आई चोटें मौत से पहले की हैं या बाद की हैं?
विज्ञापन
कई सालों से पत्नी नही थी साथ में
महेश की पत्नी कई सालों से उसके साथ नही रह रही थी, रविवार को जब उसे उसके पति की मौत की खबर मिली तब वह गांव आई।