फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Immersed in canal student, died 24 hours after the bodies found

नहर में डूबा छात्र, मौत, 24 घंटे बाद मिला शव

Sun, 13 Mar 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 13 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Immersed in canal student, died 24 hours after the bodies found
नहर - फोटो : अमर उजाला
- आदर्श विद्या मंदिर कालेज में कक्षा 11 का था छात्र
विज्ञापन

- दोस्तों के साथ शनिवार को शारदा नहर में नहाने गया था
- हादसे के बाद डरे-सहमे दोस्त मौके से घर भाग गए
- परिवार और पुलिस को नहीं दी हादसे की जानकारी

पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर खीरी थाना क्षेत्र के रमही कालोनी के निकट शारदा नहर में शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे नहाते समय एक छात्र गहरे पानी में डूब गया। साथ में नहा रहे अन्य आठ छात्रों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इस हादसे से डरे सहमे छात्रों ने पुलिस और परिवार वालों को जानकारी नहीं दी, बल्कि अपने-अपने घर लौट गए। शाम करीब साढ़े सात बजे डूबे छात्र के परिवार वालों को हादसे की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रात हो जाने के चलते गोताखोर नहर में नहीं उतरे, बल्कि रविवार की सुबह डूबे छात्र को निकालने का अभियान चलाया गया। 24 घंटे बाद गोताखोरों की मदद से छात्र के शव को बरामद कर लिया गया। 
निघासन रोड स्थित मोहल्ला गुलजार नगर निवासी निजाम खां का 17 वर्षीय पुत्र तैमूर खां आदर्श विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा 11 का छात्र था। शनिवार को मोहल्ला बहादुरनगर निवासी एवं अजमानी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र तुषार धमेजा ने तैमूर को फोन कर बुलाया, जिसके बाद अन्य सात दोस्तों के साथ रमही कालोनी के पास शारदा नहर में नहाने का प्लान बनाया। इसके बाद तीन बाइकों पर तैमूर खां, तुषार धमेजा, मोहल्ला राजगढ़ निवासी अक्षत मौर्या, बहादुरनगर निवासी हर्ष अग्निहोत्री, राजगढ़ निवासी प्रशांत वर्मा, संकटा देवी निवासी हिमांशू गुप्ता, हाथीपुर निवासी कुशाग्र मिश्रा, राजगढ़ निवासी दिव्यांश अवस्थी, आवास विकास कालोनी निवासी हर्ष मिश्रा सवार होकर खीरी थाना क्षेत्र में रमही कालोनी स्थित शारदा नहर पहुंचे। करीब डेढ़ बजे नहाने के दौरान बालू खिसकने से सभी छात्र गहराई में डूबने लगे।
विज्ञापन

इस हादसे में तैमूर गहरे पानी में डूबता चला गया। तैमूर को बचाने के लिए अन्य छात्रों ने काफी प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो सके। हादसे से डरे सहमे छात्रों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी और न ही घर वालों को जानकारी दी। उधर, देरशाम तक तैमूर के न लौटने पर घर वालों ने खोजबीन शुरू की, तो करीब सात बजे तुषार की मां ने तैमूर की मां को फोन कर हादसे की जानकारी दी। इसकेे बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। मृतक छात्र के पिता निजाम खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि करीब साढ़े सात बजे उसके बड़े बेटे नोमान ने तुषार को फोन कर तैमूर के बारे में जानकारी मांगी, तो आरोप है कि पहले बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बताया कि नहाने के दौरान तैमूर नहर में डूब गया। करीब नौ बजे पुलिस को सूचना दी गई। रात में सदर कोतवाली पुलिस और खीरी थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची, लेकिन रात हो जाने के कारण गोताखोरों ने नहर में उतरने से मना कर दिया। रविवार की सुबह से गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया गया। करीब तीन बजे घटनास्थल से करीब पांच किमी दूर पिलर संख्या 26 के पास साइफन में तैमूर का शव फंसा हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस दौरान मौके पर सीओ सिटी एमपी सिंह, सदर कोतवाल गुलाब शंकर पांडेय, एसएसआई महेंद्र सिंह, एसओ खीरी एसके सिंह मय फोर्स मौजूद रहे।
कपड़े और मोबाइल गायब
नहर में नहाने से पहले सभी छात्रों ने कपड़े और मोबाइल आदि नहर किनारे रख दिए थे। हादसे के बाद अन्य छात्र अपने कपड़े उठा लिए थे। जबकि तैमूर के कपड़े और मोबाइल वहीं पर छूट गया था। दूसरे दिन उसके कपड़े और मोबाइल नहीं मिला है।
हादसे की सूचना न देने पर बना रहा सस्पेंस
शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे हुए हादसे के बाद शाम तक किसी को इसकी भनक नहीं लगी। शाम को तैमूर के परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की, तब हादसे का खुलासा हुआ। इससे मृतक छात्र के परिवार वालों में नाराजगी थी। 

हादसे की सूचना काफी देर से रात करीब नौ बजे पुलिस को मिली। इससे रेस्क्यू में देरी हुई। सुबह से मौके पर गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाकर शव को बरामद कर लिया गया। मृतक के पिता की ओर से हादसे के संबंध में तहरीर दी गई है, जिस पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। - एसके सिंह, एसओ, थाना खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed