फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Husband and mother to the car would hit

कार के लिए मारते थे पति और सास

Mon, 07 Mar 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/पलियाकलां।
ब्यूरो/अमर उजाला/पलियाकलां। Updated Mon, 07 Mar 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
 Husband and mother to the car would hit
दहेज प्रताड़ना - फोटो : domestic voilence
- पति, सास, ससुर समेत आठ पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा
विज्ञापन

- दस लाख न देने पर उत्पीड़न, गोला निवासी है ससुराली जन

मोहल्ला अहिरान निवासी एक विवाहिता ने ससुरालीजनों पर दहेज में 10 लाख रुपये और होंडा सिटी कार की मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उससे मारपीट की और घर से निकाल दिया। जिस पर पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। जल्द ही एक टीम गिरफ्तारी के लिए रवाना होगी।  

मोहल्ला अहिरान द्वितीय निवासी कनिका ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनके पिता  विनोद ने उनका विवाह 11 दिसंबर 2012 को गोला निवासी प्रदीप के पुत्र सिद्धार्थ के साथ किया था। जिसमें उनके पिता ने हैसियत से बढ़कर करीब 30 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि विवाह के बाद पति सिद्धार्थ और ससुराल वालों का व्यवहार सही नहीं था। वे कम दहेज का ताना देते रहते थे, इसके बाद 10 लाख रुपये नगद और होंडा सिटी कार दिलाने का दबाव डालने लगे। मांग न पूरी किए जाने पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के साथ मारपीट भी की जाने लगी। आरोप है कि 25 मई 2014 को अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उन्हें मारापीटा गया, जिसकी सूचना माता-पिता को होने पर वह यहां आए, लेकिन ससुराल वालों ने उनकी भी बेइज्जती कर उनके साथ उसे भी घर से निकाल दिया और दहेज की मांग पूरी किए बिना वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सिद्धार्थ, ससुर प्रदीप, सास सरिता के साथ ही जेठ संदीप, जेठानी राशि, ननद सुष्मिता, चाचा ससुर चंद्र कुमार, चाची सास नीरू के खिलाफ दहेज प्रताड़ना अधिनियम के साथ ही अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस की एक टीम गिरफ्तारी के लिए जल्द रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed