{"_id":"56e5a10f4f1c1b41428b456b","slug":"had-committed-suicide-by-jumping-into-the-canal-in-the-middle-minor-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में अधेड़ ने नहर में कूदकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में अधेड़ ने नहर में कूदकर जान दी
ब्यूरो/धौरहरा।
Updated Sun, 13 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
नहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कोतवाली क्षेत्र के सोहरिया गांव का मामला
कोतवाली क्षेत्र के गांव सोहरिया निवासी एक अधेड़ ने मामूली विवाद के शारदा नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों की मदद से दो घंटे बाद शव को बाहर निकाला जा सका। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सोहरिया गांव निवासी 55 वर्षीय आसिफ अली रविवार की सुबह करीब सात बजे घर से निकला था। इसके बाद शारदा नहर के लौखनिया पुल पर पहुंचा और वहां से नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने यह देख उसे बचाने का प्रयास किया। कुछ लोगों ने नहर में उतरकर अधेड़ की तलाश शुरू की, लेकिन दो घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बरामद हुआ। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूत्र बताते हैं कि मृतक का उसकी पत्नी से किसी को बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिससे नाराज होकर वह रविवार की सुबह घर से निकल गया था।